नवरात्रि पूजन सामग्री सूची 2026 (Navratri Puja Samagri List) - Summary
हिंदी पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि व्रत 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर, 2026 तक रहने वाली है। नवरात्रि पूजन सामग्री सूची नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी दुर्गा की आराधना के लिए आवश्यक सामग्रियों की सूची है। नवरात्रि में नौ दिनों तक माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और इसके लिए शुद्धता, नियम और सही सामग्रियों का होना बहुत ज़रूरी माना जाता है। पूजन सामग्री के साथ भक्त माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं।
नवरात्रि पूजन सामग्री सूची में दीपक, कलश, नारियल, चुनरी, रोली, चावल, फल-फूल, मिठाई और अन्य सामग्री शामिल होती है। इन सामग्रियों का महत्व अलग-अलग होता है और प्रत्येक वस्तु देवी पूजन में शुभता का प्रतीक मानी जाती है। सही सामग्री से किए गए पूजन से भक्तों को माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।
नवरात्रि पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट (Navratri Puja Samagri List)
- लाल रंग की गोटेदार चुनरी
- लाल रेशमी चूड़ियां
- सिन्दूर
- आम के पत्ते
- लाल वस्त्र
- लंबी बत्ती के लिए रुई या बत्ती
- धूप
- अगरबत्ती
- माचिस
- चौकी
- चौकी के लिए लाल कपड़ा
- नारियल
- दुर्गासप्तशती किताब
- कलश
- साफ चावल
- कुमकुम
- मौली
- श्रृंगार का सामान
- दीपक
- घी/ तेल
- फूल
- फूलों का हार
- पान
- सुपारी
- लाल झंडा
- लौंग
- लायची
- बताशे या मिसरी
- कपूर
- उपले
- फल/मिठाई
- चालीसा व आरती की किताब
- देवी की प्रतिमा या फोटो
- कलावा
- मेवे
- आम की लकड़ी
- जौ
- धूप
- पांच मेवा
- घी
- लोबान
- गुगल
- लौंग
- कमल गट्टा
- सुपारी, कपूर.
- और हवन कुंड भी।
कलश स्थापना के लिए सामग्री
पुराणों के अनुसार मांगलिक कामों के पहले कलश की स्थापना करना शुभ माना जाता है। क्योंकि कलश में भगवान गणेश के अलावा नक्षत्र, ग्रह विराजमान होते हैं। इसके अलावा कलश में गंगाजल के अलावा तैतीस कोटि देवी-देवता होते है। इसलिए कलश स्थापना करना शुभ योग देने वाला माना जाता है। कलश स्थापना के लिए मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, जटा वाला नारियल, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, थोड़ा सा अक्षत, हल्दी-चूने से बना तिलक आदि ले आएं।
शारदीय नवरात्रि 2026 की तिथियां
| नवरात्रि का पहला दिन | मां शैलपुत्री की पूजा | 11 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का दूसरा दिन | मां ब्रह्मचारिणी की पूजा | 12 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का तीसरा दिन | मां चंद्रघंटा की पूजा | 13 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का चौथा दिन | मां कूष्मांडा की पूजा | 14 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का पांचवां दिन | मां स्कंदमाता की पूजा | 15 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का छठा दिन | मां कात्यायनी की पूजा | 16 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का सातवां दिन | मां कालरात्रि की पूजा | 17 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का आठवां दिन | मां सिद्धिदात्री की पूजा | 18 अक्टूबर 2026 |
| नवरात्रि का नौवां दिन | मां महागौरी की पूजा | 19 अक्टूबर 2026 |
| दशमी तिथि | विजयदशमी पर्व | 20 अक्टूबर 2026 |
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके नवरात्रि पूजन सामग्री सूची PDF मे डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Download
कलश स्थापना विधि और मंत्र PDF
Navratri Pujan Vidhi PDF