लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form PDF

लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form PDF Download

लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form PDF download link is available below in the article, download PDF of लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form using the direct link given at the bottom of content.

18 People Like This
REPORT THIS PDF ⚐

Ladli Behna Yojana Form PDF

लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी जिस से राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेगी। लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म आज से प्रारंभ हो गए हैं। इस स्कीम के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को राज्य की पात्र बहनों के खाते में 1 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 25 मार्च से 20 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना माताओं-बहनों को सशक्त करने की योजना है। इस योजना से बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश भी सशक्त होगा। MP सरकार  द्वारा राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पात्र महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदकों को आय प्रमाण पत्र एवं स्थानीय निवास प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है। केवल समग्र आईडी एवं आधार कार्ड की आवश्कता होगी।

Ladli Behna Yojana Form 2023 PDF – Overview

आर्टिकल का नामLadli Behna Yojana Form PDF
योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए प्रतिमाह
राज्यमध्य प्रदेश
साल2023
 Ladli Behna Yojana Form PDFDownload PDF
अधिकारिक वेबसाइटwww.cmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana Form PDF – कैसें भरे लाड़ली बहना योजना फॉर्म के द्वारा

  • इस योजन आके लिए आवेदन भरने के लिए महिलाओं को कैम्प में परिवार की समग्र आईडी, अपनी समग्र आईडी, आधारकार्ड लेकर आना होगा।
  • गांव, वार्ड में लगे कैम्प के प्रभारी महिला द्वारा भरे गए आवेदन पत्र के अनुसार पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
  • इसके बाद महिला की ऑन स्पॉट फोटो निकालकर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
  • ऑनलाइन आवेदन सब्मिट होने के बाद पावती का प्रिंटआउट भी महिला को दिया जाएगा।
  • आवेदकों की लिस्ट ग्राम पंचायत, वार्ड में चस्पा की जाएगी।
  • इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मार्च से ऑफलाइन है जिसके लिए आपको लाडली बहना योजना फॉर्म PDF प्राप्त करना होगा जिसे आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं  या फिर आपको 5 मार्च के दिन जब आवेदन प्रक्रिया के लिए कैंप लगेगा जब आप वहां से फॉर्म ले सकते हैं। 20 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। जरूरत पड़ी तो तारीख और आगे बढ़ा दी जाएगी। मई में आवेदनों की जांच करेंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर कैंप लगाए जाएंगे। उन कैंप के अधिकारियों द्वारा लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

Mukhyamantri Ladli Yojana Form 2023

Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता

  1. लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
  2. राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवार की बहने इस योजना के लिए पात्र होगी।
  3. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  4. बहनो के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. मध्य प्रदेश के सभी धर्म की निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  6. यदि कोई महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

लाडली बहना योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. केवल समग्र आईडी एवं आधार कार्ड की आवश्कता होगी।
  4. बैंक खाते की जानकारी
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • लाडली बहना योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 28 जनवरी 2023 को किया गया है।
  • Ladli Behna Yojana 2023 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा गरीब निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा हर महीने पात्र बहनों को 1000 रुपए दिए जाएंगे।
  • यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत एक करोड़ बहनों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • Ladli Bahana Yojana के लिए 25 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।
  • 20 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।
  • राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • राज्य की महिलाएं इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त हो सकेगा।

लाड़ली योजन मे नाम नहीं आने पर क्या करना होगा

  1. यदि कोई नाम छूट गया है या गलत जानकारी देकर नाम जुड़ा है, तो आपत्तियों के बाद सुधार किया जा सकेगा।
  2. आपत्तियों के लिए ग्राम, वार्ड के प्रभारी को लिखित और 181 पर ऑनलाइन भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकेंगी।
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में आपत्तियों के निराकरण के लिए जनपद पंचायत के सीईओ, उस एरिया के नायब तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की समिति बनाई जाएगी।
  4. नगर परिषद क्षेत्र में आपत्तियों के निराकरण के लिए तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की समिति बनाई जाएगी।
  5. नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी और महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ की समिति बनाई जाएगी।

ऐसे होगी आवेदनों की जांच और अंतिम सूची का प्रकाशन

  1. आवेदनों पर आई आपत्तियों की जांच और निराकरण के लिए 15 दिन में समिति को निर्णय करना होगा।
  2. समिति केवल उन्हीं प्रकरणों पर विचार करेगी, जिन आवेदनों पर आपत्तियां आई हैं।
  3. इसके अलावा बाकी आवेदनों का राज्य स्तर पर रेंडम सिलेक्शन कर उनकी पात्रता की जांच की जाएगी।
  4. आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिए जाएंगे।

लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना का पैसा जून महीने तक सभी बहनों के खाते में आने लगेगा क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि 25 मार्च तक गांव-गांव और कस्बों में फॉर्म भरने के लिए शिविर लगाए जाएंगे, और अप्रैल महीने तक सारे फॉर्म भरने का काम पूरा हो जाएगा।
  • और मई महीने तक मध्य प्रदेश की जिन सभी बहनों ने आवेदन किया है उसकी सूची बनाने का काम पूरा हो जाएगा। जून 2023 से सभी बहनों के बैंक खाते में ₹1000 प्रति महीने के हिसाब से आना शुरू हो जाएंगे।

Ladli Behna Yojana Form PDF Download – FAQ

Q.1 लाडली बहना योजना क्या है?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सभी बहनों को ₹1000 प्रति महीने यानी कि हर साल ₹12000 सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाल ले जाएंगे। ताकि सभी महिलाएं अपने बच्चों का सही से पालन पोषण कर सकें।

Q.2 लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

उत्तर: इनकम टैक्स देने वाले परिवारों की बहनों को छोड़कर प्रदेश की सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Q.3 लाडली बहना में कितने पैसे मिलते हैं?

उत्तर: लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की सभी बहनो को प्रति महीने ₹1000 मिलेंगे और एक साल में 12 हजार सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे।

Q.4 लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा?

उत्तर: मध्यप्रदेश की सभी बहनों को लाड़ली बहना स्कीम का पैसा जून महीने से मिलना शुरू हो जायेगा।

Q.5 क्या अनमैरिड भी लाड़ली बहना योजना में फॉर्म भर सकती है?

उत्तर: हाँ।

Q.6 लाड़ली बहना योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: लाडली बहना योजना करने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए।

Q.7 लाड़ली बहना योजना फॉर्म भरना कब शुरू होंगे?

उत्तर: इस योजना के फॉर्म 25 मार्च 2023 से भरना शुरू होंगे।

Q.8 लाडली बहना योजना के लिए कौन पात्र है?

उत्तर: लाड़ली बहना योजना की पात्र वह सभी बहनें हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और जिनके परिवार में कोई टैक्स नहीं देता हो।

लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form PDF Download Link

REPORT THISIf the purchase / download link of लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

One thought on “लाडली बहना योजना फॉर्म | Ladli Behna Yojana Form

  1. Ladli bhahna yojana skim camp lagvana chahte hai kya ham bhi is filled me job me ja sakta hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *