चंद्रघंटा माता व्रत कथा | Chandraghanta Mata Katha & Pooja Vidhi PDF
चंद्रघंटा माता व्रत कथा | Chandraghanta Mata Katha & Pooja Vidhi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा पूजा-आराधना की जा जाती हैं। देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। इस देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है। इसीलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है।
चंद्रघंटा माता व्रत कथा
पुराणों में जिस कथा का जिक्र है उसके मुताबिक देव लोक में जब असुरों का आतंक अधिक बढ़ गया तब देवी दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का अवतार लिया। उस वक्त महिषासुर असुरों का स्वामी था। ये दुत्कारी महिष देवराज इंद्र का सिंहासन पाना चाहता था। स्वर्गलोक पर राज करने की अपनी इच्छा को साकार करने हेतु वो तमाम तरीके अपनाता था।
जब देवगणों को उसकी ये इच्छा ज्ञात हुई तो वो चिंतित होकर त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास पहुंचे। देवताओं के मुख से महिषासुर के अत्याचार को जानने के बाद तीनों अत्यंत क्रोधित हुए। उसी वक्त उनके मुख से उत्पन्न ऊर्जा से देवी का अवतरण हुआ। इन देवी को भगवान विष्णु ने चक्र प्रदान किया। वहीं शिव जी ने अपना त्रिशूल तो ब्रह्मा ने अपना कमंडल दिया। इस प्रकार सभी देवताओं ने देवी को कुछ-न-कुछ भेंट किया।
सबसे आज्ञा पाकर देवी चंद्रघंटा महिषासुर के पास गई। माता का विशालकाय स्वरूप देखकर दैत्य महिषासुर इस बात को भांप चुका था कि अब उसका अंत निश्चित है। बावजूद इसके, असुरों ने मां चंद्रघंटा पर हमला करना शुरू कर दिया। भयंकर युद्ध में महिषासुर काल के ग्रास में समा गया और देवी ने सभी देवताओं की रक्षा की।
चंद्रघंटा पूजा विधि
- सबसे पहले नहा-धोकर पूजा घर साफ कर लें। देवी की स्थापित मूर्ति को गंगाजलन या फिर केसर और केवड़ा से स्नान कराएं।
- इसके उपरांत देवी को सुनहरे रंग के वस्त्र धारण कराएं।
- तदोपरांत, देवी मां को कमल और पीले गुलाब की माला अर्पित करें।
- फिर मिठाई, पंचामृत और मिश्री का भोग लगाएं।
- जो लोग दुर्गा पाठ करते हैं, वो चालीसा, स्तुति अथवा सप्तशती का पाठ करें।
चंद्रघंटा माता की आरती
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती।
क्रोध को शांत करने वाली। मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो। चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली। हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये। श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं। सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता। पूर्ण आस करो जगदाता।
कांची पुर स्थान तुम्हारा। करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी।
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Chandraghanta Mata Vrat Katha & Pooja Vidhi को PDF मे डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Check – Shri Durga Chalisa PDF

- गुरुवार व्रत कथा | Guruvar Vrat Katha & Arti Hindi PDF
- विष्णु भगवान की कथा और आरती | Vishnu Bhagwan Vrat katha & Aarti Hindi PDF
- बुद्ध पूर्णिमा व्रत कथा | Buddha Purnima Vrat Katha Hindi PDF
- वैभव लक्ष्मी व्रत कथा | Vaibhav Laxmi Vrat Katha Hindi PDF
- वरुथिनी एकादशी व्रत कथा | Varuthini Ekadashi Vrat Katha Hindi PDF