15 अगस्त पर भाषण (Independence Day Speech) -15 August Speech in Hindi - Summary
15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाना जा रहा है। यह वह खास दिन है जब हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को याद करने का अवसर देता है।
इस खास मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए भाषण का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी 15 अगस्त पर भाषण देना चाहते हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए “15 August Speech in Hindi” का उपयोग कर सकते हैं।
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने की शुरुआत कैसे करें?
स्वतंत्रता दिवस पर एक स्टूडेंट को अपने स्कूल में भाषण देने की शुरुआत सम्मान, जोश और गर्व के साथ करना चाहिए, जिससे श्रोता यानी टीचर्स, प्रिंसिपल, क्लासमेट्स उनके शब्दों से तुरंत जुड़ाव महसूस करें। भाषण देने के शुरुआत ऐसे करें-
माननीय प्रधानाचार्य जी, आदरणीय शिक्षकों और मेरे प्यारे साथियों को मेरा नमस्कार। आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं उस दिन को मनाने के लिए, जिसने हमें आजादी की सांस दी, 15 अगस्त, हमारा स्वतंत्रता दिवस।
15 अगस्त पर भाषण हिन्दी 2025 में
आदरणीय अतिथि महोदय, आदरणीय प्रधानाचार्यजी, सभी अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज हम यहां अपने देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सबसे पहले, मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ/देती हूँ। 15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है।
भारत देश ने वर्ष 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम लड़ा और 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ, तब से भारतवासी इस दिन को “स्वतंत्रता दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाते हैं।
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनकी जिंदगी में मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया है !!
स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत तब हुई जब मंगल पांडे नामक क्रांतिकारी को ब्रिटिश अधिकारी ने गोली मारी थी। तब से पूरे भारतवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई। हमें और हमारे देश को यह आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है। स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, और लोकमान्य तिलक जैसे अनेक महान तथा बलिदानी सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व किया और कई बार जेल गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके एकमात्र लक्ष्य ने उन्हें सफल बनाया, और इसी उद्देश्य में उनके अनुयायी भी शामिल हुए।
नमन है उन वीरों को जिन्होंने इस देश को बचाया,
गुलामी की मजबूत बेड़ियों को,
अपने बलिदान के रक्त से पिघलाया,
और भारत माँ को आजाद है कराया।
15 अगस्त, 1947 को हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में लिखा गया। देश के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, और तभी से हर साल प्रधानमंत्री इस दिन झंडा फहराते हैं और सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहते हैं, और जगह-जगह झंडा फहराया जाता है।
15 अगस्त हमारे गर्व, सम्मान और सौभाग्य का दिन है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसे हमें हर कीमत पर बचाना है। इस प्रकार, हम स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं और राष्ट्र की स्वतंत्रता की रक्षा का प्रण लेते हैं।
भूल न जाना भारत माँ के सपूतों का बलिदान,
इस दिन ले लिए जो हुए थे हँसकर कुर्बान,
आजादी की खुशियाँ मनाकर लो शपथ ये कि,
बनाएंगे देश भारत को और भी महान।
जय हिन्द !………. जय भारत !……..
Also Read – Independence Day Speech PDF
15 अगस्त पर छोटा और दमदार भाषण
तिरंगा ही आन
तिरंगा ही शान है। और तिरंगा ही….
हम हिंदुस्तानियों की पहचान है !!
माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे देशवासियों, सभी को मेरा नमस्कार! सबसे पहले आप सभी को ‘स्वतंत्रता दिवस’ की हार्दिक बधाई! 15 अगस्त भारत के गर्व, सम्मान का दिवस है। यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है।
15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ। तब से हम इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक वीरों ने बलिदान दिया।
उन वीरों को मेरा नमन। आज भी हमारे सैनिक मातृभूमि की रक्षा के लिए सीमा पर खड़े हैं। 15 अगस्त को हमारे प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। उस दिन सरकारी छुट्टी रहती है, स्कूलों और कार्यालयों में झंडा फहराया जाता है।
आजादी के बाद भारत ने कई क्षेत्रों में तरक्की की है। हालांकि, हमें गरीबी, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें मिलकर इन समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए। यह पर्व हमें नई स्फूर्ति और देशभक्ति देता है।
तो चलिए, हम सब मिलकर राष्ट्र की स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता की रक्षा का प्रण लेते हैं।
जय हिंद! जय भारत!
15 अगस्त पर भाषण 2025: आज के युवा और स्वतंत्र भारत
आज जब हम आजादी का 78वां साल मना रहे हैं और 79वीं बार आजादी का तिरंगा फहरा रहे हैं, ऐसे में हमें ये भी सोचना चाहिए कि आजादी के बाद असली हीरो अब हम हैं, हम युवा। देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब हमारे कंधों पर है। नई तकनीक, नई सोच और नई ऊर्जा के साथ हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। हमें मेहनत, ईमानदारी और देशप्रेम से अपने हर काम में भारत का नाम ऊंचा करना है। यही आजादी का असली मतलब है। अपने देश को अपने सपनों से जोड़ना।
जय भारत।
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2025 : महात्मा गांधी और अहिंसा का संदेश
जब हम स्वतंत्रता दिवस की बात करते हैं, तो महात्मा गांधी जी का नाम खुद-ब-खुद सामने आता है। उन्होंने हमें सिखाया कि लड़ाई सिर्फ हथियारों से नहीं, विचारों से भी जीती जा सकती है। उनके सत्य और अहिंसा के रास्ते ने एक पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया। आज हम जिस शांत और लोकतांत्रिक भारत में रह रहे हैं, वह गांधी जी के उन्हीं सिद्धांतों की वजह से है। आज हमारा फर्ज है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। झूठ से लड़ें, और सच्चाई का साथ दें।
स्वतंत्रता दिवस पर शानदार भाषण 2025 स्टूडेंट्स के लिए: एक नया भारत- स्वच्छ, शिक्षित और सुरक्षित
आज का भारत बदल रहा है। डिजिटल हो रहा है, अंतरिक्ष में पहुंच रहा है, दुनिया में नाम कमा रहा है। लेकिन साथ ही चुनौतियां भी हैं- गंदगी, अशिक्षा और बेरोजगारी। क्या हम चाहते हैं कि ये समस्याएं यूं ही रहें? बिल्कुल नहीं। तो आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि हम अपने देश को साफ रखेंगे, पढ़ेंगे, दूसरों को पढ़ाएंगे और हर हाल में देश का भला सोचेंगे। तभी सच्चे मायनों में हम आजाद कहलाएंगे।
भारत माता की जय।
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके स्वतंत्रता दिवस भाषण हिन्दी में PDF डाउनलोड कर सकते हैं।