DBT Form Hindi PDF

DBT Form Hindi PDF download free from the direct link below.

Last updated 4,704 views & downloads

DBT Form Hindi - Summary

सरकार ने अक्‍तूबर, 2016 से उर्वरकों में प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली को लागू किया है। यह डीबीटी फॉर्म हिंदी में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें खुदरा विक्रेताओं द्वारा लाभार्थियों को की गई जीरो के आधार पर उर्वरक कंपनियों को 100% राजसहायता जारी की जाती है। किसानों/क्रेताओं को राजसहायता प्राप्‍त सभी उर्वरकों की बिक्री प्रत्‍येक खुदरा विक्रेता दुकान पर लगाए गए प्‍वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) उपकरणों के माध्‍यम से की जाती है। इससे लाभार्थियों की पहचान आधार कार्ड, केसीसी, मतदाता पहचान पत्र आदि के माध्‍यम से सुनिश्चित की जाती है। विभिन्‍न राज्‍यों/संघ राज्‍यक्षेत्रों को 01.09.2017 से गो-लाइव मोड पर रखा गया है और अखिल भारतीय कार्यान्‍वयन को मार्च, 2018 तक पूरा कर लिया गया है।

डीबीटी प्रणाली की निगरानी

DBT के कार्यान्‍वयन पर निगरानी रखने के लिए उर्वरक विभाग में परियोजना निगरानी प्रकोष्‍ठ का गठन किया गया है। चालू डीबीटी क्रिया-कलापों की निगरानी के लिए सभी राज्‍यों में 24 राज्‍य समन्‍वयकों की नियुक्ति की गई है। उर्वरकों में डीबीटी योजना के कार्यान्‍वयन के लिए प्रत्‍येक खुदरा बिक्री दुकान पर पीओएस मशीन की स्‍थापना तथा पीओएस मशीन चलाने के लिए खुदरा विक्रेताओं के प्रशिक्षण की आवश्‍यकता है। देश भर में अग्रणी उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं (एलएफएस) ने आज तक 15954 प्रशिक्षण सत्र संचालित किए हैं। सभी राज्‍यों में 2.60 लाख पीओएस उपकरण लगाए जा चुके हैं।

DBT Form Hindi डाउनलोड करें

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके DBT Form Hindi PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

DBT Form Hindi PDF Download