हिमाचल प्रदेश बजट 2022 – HP Budget 2022-23 - Summary
HP Budget 2022-23 Hindi PDF में आप हिमाचल प्रदेश के बजट में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी एवं पांचवां बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने बजट में पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने सहित तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश बजट 2022 की पूरी जानकारी देंगे।
हिमाचल प्रदेश बजट 2022-23 हिंदी पीडीएफ में आप हिमाचल प्रदेश के बजट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का आखिरी और पांचवां बजट पेश किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के 51,365 करोड़ रुपये के बजट अनुमान पेश किए। नए बजट में उन्होंने प्रदेश में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सदन में लगभग तीन घंटे का भाषण दिया। मुख्यमंत्री जयराम ने बजट में 30 हजार से अधिक नौकरियां देने की घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश बजट 2022 – HP Budget 2022-23 Hindi Highlights
- इस बजट में न्यूनतम दिहाड़ी 350 रुपये करने की घोषणा भी गई।
- सीएम ने करीब डेढ़ लाख कर्मियों, श्रमिकों, पैरा वर्करों आदि का मानदेय बढ़ाने और 60 साल के बाद सभी जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने के लिए आयु सीमा की शर्त को भी खत्म करने की घोषणा की।
- मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण होगा।
- आउटसोर्स कर्मचारियों की दिहाड़ी न्यूनतम 4200 रुपये प्रति माह बढ़ेगी। हर आउटसोर्स कर्मी को न्यूनतम 10,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पंचायत चौकीदार को 6500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
- मिनी आंगनाबाड़ी कार्यकताओं को 6100 रुपये, आंगनाबाड़ी सहायिकाओं को 4700, आशा वर्कर्स 4700, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 और मिड-डे मील वर्कर्स को 3500 रुपये प्रति माह मिलेगा।
- वाटर कैरियर शिक्षा विभाग को 3900 रुपये, जल रक्षक को 4500, जलशक्ति मल्टी पर्पस वर्कर्स को 3900, पैरा फिटर व पंप ऑपरेटर को 5550 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
- पंचायत चौकीदार 6500, राजस्व चौकीदार को 5000 रुपये और राजस्व लंबरदार को 3200 प्रति माह मिलेंगे।
- एसपीओ को 900 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई है।
- कुपोषण से बच्चों को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू करने की घोषणा की है।
- सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों को 150 से 200 रुपये तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा 60 से 65 वर्ष आयु की महिलाओं को बिना आय सीमा वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। 60 से 69 आयु के पुरुष भी बिना आय सीमा वृद्धावस्था पेंशन लेने को पात्र होंगे।
- बीएड और टेट पास शास्त्री और एलटी अब टीजीटी और स्कूल प्रवक्ता न्यू भी प्रवक्ता कहलाएंगे। टीजीटी से प्रवक्ता बने अध्यापकों को एक विकल्प दिया जाएगा।
- स्वास्थ्य विभाग में विषेशज्ञ डॉक्टर, डॉक्टर, नर्सें, रेडियोग्राफर, ओठी सहायक, लैब तकनीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट, फार्मासिस्ट, एमआरआई तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन व अन्य तकनीशियनों के 500 से अधिक पद भरे जाएंगे।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 300 किलोमीटर लंबी नई सड़कें, एक हजार 200 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन, 23 पुलों का निर्माण, 315 किलोमीटर क्रॉस तथा 22 आबादियों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
- एचआरटीसी के बेड़े में अप्रैल माह तक 220 नई बसें शामिल की जाएगी। 2022-23 में 200 नई बसें खरीदी जाएंगी।
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके हिमाचल प्रदेश बजट 2022 | HP Budget 2022-23 PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।