UP Budget 2022 Hindi
UP Budget 2022 हिन्दी PDF डाउनलोड करें इस लेख में नीचे दिए गए लिंक से। अगर आप UP Budget 2022 हिन्दी पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस लेख में हम आपको दे रहे हैं UP Budget 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी और पीडीएफ़ का direct डाउनलोड लिंक।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज विधानमंडल में करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का पहला बजट पेश किया। बजट में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नौकरी, क्रषि, सहित सभी सेक्टरों में फोकस किया गया है। बजट पेश होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह बजट अगले 5 साल के विकास का लक्ष्य दर्शा रहा है। उज्ज्वल भविष्य का ड्राफ्ट बजट कहा जाना चाहिए।
योगी सरकार का यह छठवां और प्रदेश की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। बजट के केंद्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए पुख्ता जमीन तैयार करेगी। बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा पाठ किया।
UP Budget 2022 PDF in Hindi | UP Budget Highlights
- सरकारी नलकूप से मुफ्त सिंचाई के लिए 800 करोड़।
- स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के लिए 1500 करोड़।
- गरीब कन्याओं की शादी का बजट 600 करोड़ रुपए किया गया- सामूहिक विवाह योजना जिसमें गरीब कन्याओं की शादी के लिए 51,000 रुपए उपलब्ध कराते हैं, उसका बजट 250 करोड़ से बढ़ाकर 600 करोड़ रुपए किया है. निराश्रित महिला पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1,000 रुपए की है. इसके लिए इसका बजट 1,812 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड रुपए किया है।
- उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी को मिलेगा 2 रसोई गैस सिलिंडर
- 15,000 से अधिक सोलर पैनल को बनाया बजट का हिस्सा।
- बजट प्रदेश को 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं और विकास को ध्यान में रख कर तैयार किया गया
- आशा कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार 300 करोड़ रूपए करेगी।
और अधिक जानकारी के लिए आपको UP Budget 2022 PDF में डाउनलोड कर सकते हैं ।
