छठ पूजा सामग्री सूची (Chhath Puja Samagri List) - Summary
छठ पूजा हिन्दू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र पर्व है, जो विशेष रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित होता है। श्रद्धालु चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में उपवास, स्नान, और सूर्य को अर्घ्य देने जैसी धार्मिक विधियाँ करते हैं। यह पूजा सूर्य देव से स्वास्थ्य, सुख, और समृद्धि की कामना के लिए की जाती है।
छठ पूजा के दौरान व्रती (उपवासी) को पूजा सामग्री यानी “छठ पूजा सामग्री सूची” का विशेष ध्यान रखना होता है। इस सूची में पूजा के लिए आवश्यक वस्तुएँ जैसे ठेकुआ, फल, नारियल, सुपारी, गन्ना, दीपक, दूध, और बांस की टोकरी शामिल होती हैं। प्रत्येक वस्तु का धार्मिक और पारंपरिक महत्व होता है। सही सामग्रियों के साथ श्रद्धा पूर्वक की गई पूजा को अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Also Check – Chhath Puja Katha PDF
छठ पूजा सामग्री सूची (Chhath Puja Samagri List in Hindi)
- पांच गन्ने जिसमें पत्ते लगे हों,
- पानी वाला नारियल,
- अक्षत,
- पीला सिंदूर,
- दीपक,
- घी,
- बाती,
- कुमकुम,
- चंदन,
- धूपबत्ती,
- कपूर,
- दीपक,
- अगरबत्ती,
- माचिस,
- फूल,
- हरे पान के पत्ते,
- साबुत सुपाड़ी,
- शहद का भी इंतजाम कर लें,
- अलावा हल्दी,
- मूली,
- अदरक का हरा पौधा,
- बड़ा वाला मीठा नींबू,
- शरीफा,
- केला,
- नाशपाती,
- कैराव,
- कपूर,
- मिठाई,
- सूट या साड़ी,
- बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां,
- दूध और जल के लिए एक ग्लास।