बृहस्पति व्रत कथा – Brihaspativar ki Vrat Katha & Aarti PDF

बृहस्पति व्रत कथा – Brihaspativar ki Vrat Katha & Aarti in PDF download free from the direct link below.

बृहस्पति व्रत कथा – Brihaspativar ki Vrat Katha & Aarti - Summary

बृहस्पतिवार व्रत कथा (Brihaspativar Vrat Katha) हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है। यह व्रत आमतौर पर हर गुरुवार को रखा जाता है, और इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीले भोजन का सेवन करना तथा भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है।

बृहस्पतिवार व्रत की कथा हमें यह सिखाती है कि श्रद्धा, विश्वास और सत्यनिष्ठा के साथ किया गया व्रत व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयों को दूर कर सकता है। इस व्रत के प्रभाव से पारिवारिक कलह समाप्त होती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और संतान की प्राप्ति का सुख मिलता है। भक्तजन इस दिन कथा सुनते हैं, भगवान विष्णु को केले, चने की दाल और गुड़ का भोग लगाते हैं, और व्रत पूरा होने के बाद दान-पुण्य भी करते हैं।

बृहस्पति व्रत कथा, आरती और पूजा विधि (Brihaspativar Vrat Katha)

ऐसी मान्‍यता है कि व्रत करने और बृहस्पति व्रत कथा सुनने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  इस व्रत से धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।  जिन्हें संतान नहीं है, उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।  परिवार में सुख-शांति बढ़ती है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा, उनका जल्दी ही विवाह हो जाता है।  ऐसे जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।  बुद्धि और शक्ति का वरदान प्राप्त होता है और दोष दूर होता है।

एक समय की बात है कि भारतवर्ष में एक प्रतापी और दानी राजा राज्य करता था। वह नित्य गरीबों और ब्राह्मणों की सहायता करता था। यह बात उसकी रानी को अच्छी नहीं लगती थी, वह न ही गरीबों को दान देती, न ही भगवान का पूजन करती थी और राजा को भी दान देने से मना किया करती थी।

एक दिन राजा शिकार खेलने वन को गए हुए थे, तो रानी महल में अकेली थी। उसी समय बृहस्पतिदेव साधु वेष में राजा के महल में भिक्षा के लिए गए और भिक्षा माँगी रानी ने भिक्षा देने से इन्कार किया और कहा: हे साधु महाराज मैं तो दान पुण्य से तंग आ गई हूं। मेरा पति सारा धन लुटाते रहिते हैं। मेरी इच्छा है कि हमारा धन नष्ट हो जाए फिर न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी।

साधु ने कहा: देवी तुम तो बड़ी विचित्र हो। धन, सन्तान तो सभी चाहते हैं। पुत्र और लक्ष्मी तो पापी के घर भी होने चाहिए।

यदि तुम्हारे पास अधिक धन है तो भूखों को भोजन दो, प्यासों के लिए प्याऊ बनवाओ, मुसाफिरों के लिए धर्मशालाएं खुलवाओ। जो निर्धन अपनी कुंवारी कन्याओं का विवाह नहीं कर सकते उनका विवाह करा दो। ऐसे और कई काम हैं जिनके करने से तुम्हारा यश लोक-परलोक में फैलेगा। परन्तु रानी पर उपदेश का कोई प्रभाव न पड़ा। वह बोली: महाराज आप मुझे कुछ न समझाएं। मैं ऐसा धन नहीं चाहती जो हर जगह बाँटती फिरूं।

साधु ने उत्तर दिया यदि तुम्हारी ऐसी इच्छा है तो तथास्तु! तुम ऐसा करना कि बृहस्पतिवार को घर लीपकर पीली मिट्‌टी से अपना सिर धोकर स्नान करना, भट्‌टी चढ़ाकर कपड़े धोना, ऐसा करने से आपका सारा धन नष्ट हो जाएगा। इतना कहकर वह साधु महाराज वहाँ से आलोप हो गये।

साधु के अनुसार कही बातों को पूरा करते हुए रानी को केवल तीन बृहस्पतिवार ही बीते थे, कि उसकी समस्त धन-संपत्ति नष्ट हो गई। भोजन के लिए राजा का परिवार तरसने लगा।

तब एक दिन राजा ने रानी से बोला कि हे रानी, तुम यहीं रहो, मैं दूसरे देश को जाता हूं, क्योंकि यहाँ पर सभी लोग मुझे जानते हैं।

पूरी कथा पढ़ने के लिए डाउनलोड करे बृहस्पति व्रत कथा PDF नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके

बृहस्पति पूजा विधि – Brihaspati Puja Vidhi

  • बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह उठकर स्नान करें।
  • नहाने के बाद ही पीले रंग के वस्त्र पहन लें और पूजा के दौरान भी इन्ही वस्त्रों को पहन कर पूजा करें
  • भगवान सूर्य व मां तुलसी और शालिग्राम भगवान को जल चढ़ाएं।
  • मंदिर में भगवान विष्णु की विधिवत पूजन करें और पूजन के लिए पीली वस्तुओं का प्रयोग करें।
  • पीले फूल, चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल, और हल्दी का प्रयोग करें।
  • इसके बाद केले के पेड़ के तने पर चने की दाल के साथ पूजा की जाती है।
  • केले के पेड़ में हल्दी युक्त जल चढ़ाएं केले के पेड़ की जड़ो में चने की दाल के साथ ही मुन्नके भी चढ़ाएं।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाकर उस पेड़ की आरती करें और केले के पेड़ के पास ही बैठकर व्रत कथा का भी पाठ करें।

बृहस्पति देवा आरती – Brihaspati Aarti

ॐ जय बृहस्पति देवा
ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके PDF प्रारूप में बृहस्पति व्रत कथा, आरती और पूजा विधि को डाउनलोड करें।

Also Check – Guruvar Vrat Katha PDF

बृहस्पति व्रत कथा – Brihaspativar ki Vrat Katha & Aarti PDF Download

RELATED PDF FILES