Ujjwala 14 Point Declaration Form - Summary
उज्ज्वला 14 सूत्रीय घोषणा पत्र प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस घोषणा पत्र पर लाभार्थी को हस्ताक्षर करना आवश्यक होता है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि वह योजना की शर्तों और नियमों का पालन करेगा। यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हो सके।
इस घोषणा पत्र में लाभार्थी यह भी स्वीकार करता है कि वह किसी अन्य गैस कनेक्शन का लाभ नहीं ले रहा है और योजना से प्राप्त एलपीजी कनेक्शन का सही उपयोग करेगा। उज्ज्वला 14 सूत्रीय घोषणा पत्र पारदर्शिता बनाए रखने और योजना का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Ujjwala 14 Point Declaration Form – Highlights
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025 |
| लॉन्च किया | केंद्र सरकार द्वारा |
| शुभारम्भ किया गया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
| कब शुरू किया | 1 मई, 2016 को |
| उद्देश्य | देश की गरीब महिलाओं को सब्सिडी दर में एलपीजी सिलेंडर मुहैया करवाना |
| लाभार्थी | बीपीएल परिवार की महिलाएं |
| लाभ | 1600 रुपये में एलपीजी कनेक्शन |
| PMUY Helpline No | 1906 (Toll-free) |
उज्ज्वला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पंचायत प्रधान/ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र*
- BPL राशन कार्ड*
- एक फोटो आईडी (आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र)*
- एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो*
- ड्राइविंग लाइसेंस
- लीज़ अग्रीमेंट
- टेलीफोन/ बिजली/ पानी का बिल
- पासपोर्ट की प्रति
- राजपत्रित अधिकारी द्वारा स्व-घोषणा
- राशन पत्रिका
- फ्लैट आवंटन/ कब्ज़ा पत्र
- हाउस पंजीकरण दस्तावेज
- एलआईसी पॉलिसी
- बैंक/ क्रेडिट कार्ड विवरण (अगर उपलब्ध हो तो)