बिहार बजट 2022 – Bihar Budget 2022-2023 Highlights - Summary
बिहार के वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद सोमवार को बिहार का बजट पेश किया जिसमे साल के बजट में समाज कल्याण के लिए 12375 करोड़ का आवंटन है। इसमें स्कीम मद में 100230.25 व स्थापना मद में 137460.94 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पिछले वर्ष का बजट 218302.70 करोड़ रुपये का था। बीते वर्ष की अपेक्षा 19388.49 का ज्यादा बजट होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना के बावजूद बिहार का आर्थिक विकास में वृद्धि दर ज्यादा रही है।
उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानमंडल में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इस बार बजट को 6 वर्गों में बांटा गया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि में निवेश, कृषि, ग्रामीण शहरी समेत विभिन्न वर्ग शमिल हैं। तारकिशोर प्रसाद ने बजट भाषण में कई अहम घोषणाएं कीं। बजट घोषणा पढ़ते हुए वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं के लिए 16 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसी तरह शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 39 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए कृषि क्षेत्र के लिए 29 हजार करोड़ का बजट आवंटन किया गया है।
बिहार बजट 2022-2023 घोषणा Bihar Budget 2022-2023 Highlights
- वित्त मंत्री ने विधानमंडल में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 फीसदी होने का अनुमान है।
- बिहार में स्वास्थ्य सुरक्षा के मद में बजट 2022-23 के अंतर्गत 16,134 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
- बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत राज्य के बजट में सात सौ करोड़ का प्रावधान हुआ है।
- ग्रामिणों इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं पर बजट में 29 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान रखा गया।
- बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार विधानमंडल में बताया कि सरकार स्टूडेंट को मिट्टी जांच लैब खोलने के लिए अनुदान दे रही है। अगर बीएससी पास स्टूडेंट लैब खोलता है तो उसे पांच लाख तक अनुदान दिया जाएगा।
- राज्य में इथेनॉल का कोटा 18.5 करोड़ लीटर से बढ़कर दोगुना यानी 36 करोड़ लीटर हो गया है।
- ग्रामीण संपर्क योजना के लिए 220 करोड़, स्वच्छ गांव के लिए 89100 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
- शहरी क्षेत्र विकास के लिए प्रथम चरण में विभिन्न योजना के कुल 550 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
बिहार बजट 2022 – Bihar Budget 2022-2023 Highlights
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके बिहार बजट 2022 | Bihar Budget 2022-2023 Highlights PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।