राष्ट्रभाषा हिन्दी पर निबंध PDF

राष्ट्रभाषा हिन्दी पर निबंध in PDF download free from the direct link below.

राष्ट्रभाषा हिन्दी पर निबंध - Summary

राष्ट्रभाषा हिन्दी पर निबंध के इस लेख में हम हिंदी के महत्व और इसे केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाने के निर्णय के बारे में जानेंगे। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का निर्णय लिया। इस कारण हिंदी भाषा का प्रसार और प्रचार बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाना शुरू किया गया। हिंदी भाषा भारत की अधिकांश क्षेत्रों में बोली जाती है, इसलिए इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया। यहाँ से आप मातृभाषा हिंदी पर निबंध PDF / Hindi Diwas Essay in Hindi PDF मुफ्त में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रभाषा हिन्दी पर निबंध – Hindi Diwas Essay in Hindi

हर देश की अपनी भाषा होती है, जिसे राष्ट्रभाषा कहा जाता है। हमारे देश भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है। यह न केवल सामान्य संचार की भाषा है, बल्कि इसे हमारी राजभाषा भी माना जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, 1947 में संविधान सभा ने इसे अपनाया था। हर साल 14 सितंबर को यह दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रभाषा होने के नाते, हिंदी देश में राष्ट्रीय एकता को भी बनाए रखने में मदद करती है। जब हम अपनी भाषा बोलते हैं, तो हमें मानसिक सन्तोष भी महसूस होता है। हिंदी दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसकी लिपि देवनागरी है, जो ‘देवों की लिपि’ कहलाती है।

विशेषकर उत्तर भारत में हिंदी का ज्यादा उपयोग होता है। दक्षिण भारत में लोग अधिकतर अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं और हिंदी को सही से नहीं समझते हैं। भारत में अभी भी लाखों लोग हिंदी नहीं जानते हैं, और इसका एक कारण यह भी है कि इसमें संस्कृत के शब्दों का उपयोग इसे कठिन बनाता है।

आजकल, हर जगह अंग्रेजी का बोलबाला है। यह सही है कि अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक है, लेकिन आज बच्चों को हिंदी सीखने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। हमें अपनी राष्ट्रभाषा को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। हमें हिंदी को सरल बनाना होगा और इसे कठिन संस्कृत से मुक्त करना होगा।

हिंदी हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ है

हिंदी भाषा विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा मानी जाती है और यह हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ भी है। हिंदी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत विभिन्न पश्चिमी रीति-रिवाजों से प्रभावित है, और भारतीय लोग वहाँ के लोगों की तरह रहन-सहन अपनाते हैं।

हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस का आयोजन उस दिन को याद करने के लिए किया जाता है, जब हिंदी को हमारे देश की आधिकारिक भाषा बनाया गया था। इस दिन का महत्व हिंदी के प्रचार और हर पीढ़ी तक इसके फ़ैलाव को सुनिश्चित करने में है। यह दिन हमें अपनी असली पहचान की याद दिलाता है और हमारे देशवासियों को एकजुट करता है। चाहे हम कहीं भी जाएँ, हमें अपनी भाषा, संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए।

मातृभाषा हिंदी पर निबंध – Hindi Diwas Essay in Hindi – 10 लाइनें

  • 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 14 सितंबर 1949 को गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था।
  • इस दिन संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया की हिन्दी भारत की राजभाषा होगी।
  • हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में भारत की कार्यकारी और राजभाषा का दर्जा आधिकारिक रूप में दिया गया।
  • भारतीय संविधान की धारा 343 (1) में हिन्दी को संघ की राजभाषा और लिपि देवनागरी लिपि का दर्जा प्राप्त है।
  • हिन्दी का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है।
  • हिंदी हिंदुस्तान की राष्ट्रभाषा ही नहीं बल्कि हिंदुस्तानियों की पहचान भी है।
  • हमें अपनी मातृभाषा हिंदी को कभी नहीं भूलना चाहिए।
  • इस दिन कई सेमिनार, हिन्दी दिवस समारोह आदि कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।
  • आज के दिन हम सभी लोगों को हिंदी गीत सुनने चाहिए और तुलसीदास, मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी कहानियां और कविताएं भी पढ़नी चाहिए।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप हिंदी दिवस पर निबंध हिंदी में PDF / Hindi Diwas Par Essay/Nibandh Hindi PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED PDF FILES

राष्ट्रभाषा हिन्दी पर निबंध PDF Download