गरुड़ पुराण सम्पूर्ण कथा (Garud Puran) - Summary
पुराण साहित्य में Garud Puran PDF का एक प्रमुख स्थान है। सनातन धर्म की मान्यता है कि किसी व्यक्ति के मरने के बाद गरुड़ पुराण का पाठ करवाने से उसे वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है। इस गरुड़ पुराण में कुल 289 अध्याय हैं और 18 हजार श्लोक मिलते हैं। गरुड़ पुराण ग्रंथ में भगवान विष्णु अपने पक्षी गरुड़ राज को जीवन और मृत्यु की गहरीताओं के विषय में बताते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, मरणोपरांत व्यक्ति का अगला जन्म किन रूपों में होगा, यह उसके द्वारा जीवनकाल में किए कर्मों के आधार पर तय होता है।
गरुड़ पुराण और जीवन के अनमोल सत्य
गरुड़ पुराण बताता है कि जहाँ जीवन है, वहाँ मृत्यु भी निश्चित है। हर प्राणी को जन्म लेने के बाद एक दिन मरना ही है, और जो मरता है, उसे फिर से जन्म लेना होता है। यह जन्म-मृत्यु का चक्र सनातन धर्म की विशेषता है। जीवन की पारी अंततः मृत्यु पर समाप्त होती है। इस सत्य को सभी ने स्वीकार किया है और यह प्रत्यक्ष भी दिखाई देता है। इसलिए, कल मृत्यु से आक्रांत होने वाले की रक्षा करने में औषध, तपस्या, दान, माता-पिता और बंधुओं से कोई भी समर्थ नहीं हो पाता।
गरुड़ पुराण सम्पूर्ण कथा – Garud Puran
वैदिक ऋषि महर्षि कश्यप के पुत्र और पक्षी नरेश गरुड़ को विष्णु भगवान का वाहन कहा जाता है। एक बार गरुड़ ने विष्णु जी से मरने के बाद जीवों की स्थिति, प्राणियों की स्वर्ग और नरक यात्रा, विभिन्न बुरे कामों से मिलने वाली योनियों और पाप करने वालों की बुरी स्थिति से जुड़े कई रहस्यों के बारे में प्रश्न किए। उस समय विष्णु जी ने गरुड़ को जो उत्तर उपदेश के रूप में दिए, वही इस पुराण में शामिल हैं।
गरुड़ पुराण को तीन भागों में बांटा गया है:
- पहले भाग में, मनुष्य अपने जीवन काल में सुख और दुख का अनुभव प्राप्त करता है।
- दूसरे भाग में, मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार मृत्यु के बाद 84 लाख योनियों में से किसी एक योनि में जन्म लेता है।
- तीसरी अवस्था में, मनुष्य अपने नैतिक और अनैतिक कर्मों के अनुसार ही मृत्यु के बाद स्वर्ग या नरक लोक को प्राप्त होता है।
गरुड़ पुराण की 5 बातें जो बनाती हैं कंगाल
- गंदे कपड़े पहनना: गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग हमेशा गंदे कपड़े पहनते हैं, माँ लक्ष्मी उनसे नाराज रहती हैं। माँ लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है।
- दूसरों में कमियां निकालने वाला: गरुड़ पुराण कहता है कि आलोचना करने वाले लोगों के जीवन में दरिद्रता बनी रहती है।
- सूर्योदय के बाद तक सोने वाले: गरुड़ पुराण के अनुसार, ज्यादा देर तक सोने वाले लोग आलसी होते हैं और उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां होती हैं।
- धन का घमंड: गरुड़ पुराण का कहना है कि जिस इंसान को अपने धन का घमंड होता है, वह बौद्धिक रूप से कमजोर होता है।
- मेहनत से बचना: गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति मेहनत से बचता है, तो माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और सफलता दूर भागती है।
गरुड़ पुराण के अगले जन्म का रहस्य
- गरुड़ पुराण के अनुसार, माता-पिता को दुख पहुंचाने वाले लोगों का अगले जन्म में धरती पर जन्म नहीं होता।
- महिलाओं का शोषण करने वाले लोग अगले जन्म में बीमारियों से पीड़ित होते हैं।
- जो पुरुष पराई महिलाओं के साथ संबंध बनाते हैं, वे अगले जन्म में नपुंसक बनते हैं।
- गुरु का सम्मान न करने वाले लोगों को नरक में स्थान मिलता है और वे अगला जन्म जल के बिना ब्रह्मराक्षस के रूप में लेते हैं।
- जो लोग धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें अगले जन्म में उल्लू के रूप में जन्म मिलता है।
- हत्या या लूटपाट करने वाले लोगों को अगले जन्म में बकरा बनना पड़ता है।
- स्त्री की हत्या करने वालों को अगले जन्म में चंडाल योनि में जाना होता है।
नीचे दिए गए लिंक से आप Garud Puran Hindi PDF | गरुड़ पुराण सम्पूर्ण कथा PDF को हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Check – Garud Puran in Sanskrit