Diwali Date 2023 in India Calendar PDF

Diwali Date 2023 in India Calendar in PDF download free from the direct link below.

Diwali Date 2023 in India Calendar - Summary

भारत देश में दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफेदी आदि का कार्य होने लगता है।

ये माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और असत्य का नाश होता है।

Diwali Date 2023 in India Calendar

10-November-2023धनतेरसशुक्रवार
11-November-2023छोटी दिवालीशनिवार
12-November-2023दिवालीरविवार
13-November-2023अमावस्यासोमवार
14-November-2023गोवर्धन पूजामंगलवार
10-November-2023भाई दूजबुधवार

Year Wise Diwali Calendar Date List

Diwali 2023November 12, 2023Sunday
Diwali 2024November 1, 2024Friday
Diwali 2025October 21, 2025Tuesday
Diwali 2026November 8, 2026Sunday
Diwali 2027October 29, 2027Friday
Diwali 2028October 17, 2028Tuesday

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Diwali Date 2023 in India Calendar PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। 

RELATED PDF FILES

Diwali Date 2023 in India Calendar PDF Download