CO Transfer List Bihar 2023

❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp
REPORT THIS PDF ⚐

CO Transfer List Bihar 2023

बिहार में बड़े स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग जून महीने के अंतिम दिन की गयी। शुक्रवार को विभिन्न संवर्गों के 1700 से अधिक कर्मियों के तबादले किये गये। 228 बीडीओ (ग्रामीण विकास पदाधिकारियों) का तबादला किया गया है। इनमें प्रतिक्षारत भी शामिल हैं। सभी को नवपदस्थापित प्रखंड में योगदान देकर इ-मेल से इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है। जिनका पदस्थापन कहीं नहीं हुआ है, वे विभाग में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के बीडीओ की सेवा उनके पैत्तृक विभाग एससी-एसटी को सौंप दी गयी है। 37 अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी और चकबंदी पदाधिकारी का भी तबादला किया गया।

116 अधिकारी बदले गये योजनाएवं विकास विभाग ने 116 अधिकारियों और कनीय अभियंताओं का तबादला किया है। इसके साथ ही छह सहायक निदेशक को उपनिदेशक के पद पर पदोन्नति भी दी गयी है। विभाग ने 18 जिला योजना अधिकारी, सहायक योजना और सहायक निदेशक का तबादला किया है। वहीं,11 जिला संख्यिकी पदाधिकारी और 47 कनीय अभियंताओं को एक जिले से दूसरे जिले भेजे गये हैं, जबकि 34 योजना सहायक को भी इधर- से -उधर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को नये जिले में अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगले माह जुलाई का वेतन नये जिलों से ही भुगतान किया जायेगा।

CO Transfer List Bihar 2023

  1. सरकार की ओर से किए गए तबादले में गया जिला के कुल 11 बीडीओ शामिल है। यानी कि जिले के कुल 11 बीडीओ का तबादला अन्य स्थानों के लिए कर दिया गया है। उनकी जगह पर विभिन्न जिलों के प्रखंडों में तैनात बीडीओ को गया के विभिन्न प्रखंडों में तैनाती का आदेश जारी किया गया है।
  2.   समाज कल्याण विभाग के बाद पंचायती राज विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति के कुल 45 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
  3. पंचायती राज विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।इधर, पथ निर्माण विभाग में भी 34 जूनियर इंजीनियर और 12 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का तबादला किया गया है।
  4. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से भी CO का तबादला किया गया है।
  5. बिहार के 74 शहरी निकायों में कार्यपालक पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में नगर विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। शहरी निकायों में नगर परिषद नगर पंचायतों में कार्यपालक पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। इसके अलावे कई नगर निगम क्षेत्रों में उप नगर आयुक्त की पदस्थापन किया गया है।
  6. पथ निर्माण विभाग में दर्जनभर मुख्य अभियंताओं का स्थान परिवर्तन हुआ। नगर विकास विभाग ने सात शहरों में नए उप नगर आयुक्तों को तैनात किया।इस विभाग के 108 अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया। कुछ विभागों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी तो हो गई, लेकिन अधिसूचनाएं जारी नहीं हुईं। 30 जून की तिथि में ही इनसे संबंधित अधिसूचना जारी होगी।
  7. कृषि विभाग  निदेशालय और प्रमंडलीय कार्यालय के अलावा कई जिलों के जिला कृषि अधिकारी को इधर-उधर कर दिया है। बासोका के निदेशक सुनील कुमार पंकज को संयुक्त निदेशक कृषि शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके CO Transfer List Bihar 2023 PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। 

2nd Page of CO Transfer List Bihar 2023 PDF
CO Transfer List Bihar 2023

CO Transfer List Bihar 2023 PDF Free Download

REPORT THISIf the purchase / download link of CO Transfer List Bihar 2023 PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If this is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

SIMILAR PDF FILES