राष्ट्रीय एकता पर निबंध PDF

राष्ट्रीय एकता पर निबंध in PDF download free from the direct link below.

राष्ट्रीय एकता पर निबंध - Summary

31 अक्टूबर को पूरे देश में एकता के सूत्रधार सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन, हम राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सरदार पटेल के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए और उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कई प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। अगर आप भी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाषण देना या कुछ लिखने का मन बना रहे हैं, तो यहाँ से महत्वपूर्ण लाइनें ले सकते हैं।

राष्ट्रीय एकता पर निबंध

(300 शब्द)

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में एक किसान परिवार में हुआ था। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे।
  • साहसिक कार्य और दृढ़ व्यक्तित्व के चलते महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी थी। उन्हें भारत के बिस्मार्क के रूप में भी जाना जाता है।
  • स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष के दौरान देखा गया। इन्होंने 1928 में बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। बारडोली सत्याग्रह के सफल परिणाम के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि दी थी।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित एक अद्भुत स्मारक है। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है, जिसकी ऊँचाई 240 मीटर है। गुजरात में नर्मदा के सरदार सरोवर बांध के सामने स्थित यह मूर्ति 31 अक्टूबर 2018 को समर्पित की गई। इसके बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति चीन में स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध की है, जिसकी ऊँचाई 208 मीटर है।
  • महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। गांधी जी द्वारा किए गए सभी स्वतंत्रता आंदोलन जैसे- असहयोग आंदोलन, स्वराज आंदोलन, दांडी यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन में सरदार पटेल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी।

यदि आप राष्ट्रीय एकता पर एक महत्वपूर्ण निबंध PDF प्रारूप में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।

RELATED PDF FILES

राष्ट्रीय एकता पर निबंध PDF Download