माता के भजन हिन्दी में (Mata ke Bhajan Lyrics in Hindi) PDF

माता के भजन हिन्दी में (Mata ke Bhajan Lyrics in Hindi) PDF download free from the direct link below.

Last updated 1,11,780 views & downloads

माता के भजन हिन्दी में (Mata ke Bhajan Lyrics in Hindi) - Summary

माता के भजन को गाकर या सुनकर मां की विशेष कृपा पाई जा सकती है। माता के भजन हिन्दू धर्म में अपने सर्वशक्तिमान को याद करने और भक्ति व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन हैं। माता के भजन मुख्य रूप से भगवान को याद करने के लिए एक माध्यम हैं, जिसे हम भक्ति और आस्था भी कह सकते हैं।

माता के भजन एक सुगम संगीत शैली हैं। इसका आधार शास्त्रीय या लोक संगीत हो सकता है। ये भजन मंच पर भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं, लेकिन मूल रूप से ये किसी देवी या देवता की प्रशंसा में गाए जाने वाले गीत हैं। जैसे, भगवान जम्भेश्वर, भगवान रामदेव जी, और तेजा जी के लिए राजस्थान में भजन गाए जाते हैं। भारत की सभी उपासना पद्धतियों में भजन का प्रयोग किया जाता है।

आज हम आपके लिए माता के भजन हिन्दी में एक विशेष PDF फ़ाइल में पेश कर रहे हैं, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।

माता के भजन हिन्दी में – Mata ke Bhajan Lyrics in Hindi

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए लिरिक्स

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये।

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

सारा जग है इक बंजारा,
सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा।
ऊँचे पर्वत लम्बा रास्ता,
ऊँचे पर्वत लम्बा रास्ता,
पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये।

॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ॥

सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये।

॥ तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये ॥

कौन है राजा, कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी।
तुने सब को दर्शन देके,
तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरा वालिये।

तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
ओ ज्योता वालिये, ओ पहाड़ा वालिये,
महरा वालिये।

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

ओ प्रेम से बोलो, जय माता दी।
ओ सारे बोलो, जय माता दी।
ओ आते बोलो, जय माता दी।
ओ जाते बोलो, जय माता दी।
ओ कष्ट निवारे, जय माता दी।
ओ पार निकले, जय माता दी।
देवी माँ भोली, जय माता दी।
भर दे झोली, जय माता दी।
वादे के दर्शन, जय माता दी।
जय माता दी, जय माता दी।

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है लिरिक्स

माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं।
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होते हैं।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने, दरबार लगाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोखा, ये संदेशा लाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी ॥

जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालों को,
चलते जाओ तुम मत देखो, अपने पीछे वालों को।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी ॥

वैष्णो देवी के मंदिर में, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते हैं, हस्ते हस्ते जाते हैं।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी ॥

मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई ये क्या जाने।
उसका खून में देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

प्रेम से बोलो, जय माता दी।
ओ सारे बोलो, जय माता दी।

वैष्णो रानी, जय माता दी।
अम्बे कल्याणी, जय माता दी।

माँ भोली भाली, जय माता दी।
माँ शेरों वाली, जय माता दी।

झोली भर देती, जय माता दी।
संकट हर लेती, जय माता दी।
ओ जय माता दी, जय माता दी।

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी लिरिक्स

दरबार तेरा दरबारों में,
एक ख़ास अहमियत रखता है,
उसको वैसा मिल जाता है,
जो जैसी नियत रखता है।

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी,
भक्तों की लगी है कतार भवानी,
तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी।।

ऊँचे पर्वत भवन निराला,
आके शीश नवावे संसार भवानी,
शीश नवावे संसार भवानी,
बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी।।

जगमग जगमग ज्योत जगे है,
तेरे चरणों में गंगा की धार भवानी,
चरणों में गंगा की धार भवानी,
तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी।।

लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा,
गले लाल फूलों के सोहे हार भवानी,
लाल फूलों के सोहे हार भवानी,
बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी।।

सावन महीना मैया झूला झूले,
देखो रूप कंजको का धार भवानी,
रूप कंजको का धार भवानी,
बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी।।

पल में भरती झोली खाली,
तेरे खुले दया के भण्डार भवानी,
खुले दया के भण्डार भवानी,
तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी।।

लख्खा को है तेरा सहारा माँ,
हम सब को है तेरा सहारा,
करदे अपने सरल का बेडा पार भवानी,
करदे सरल का बेडा पार भवानी,
बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी।।

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी,
भक्तों की लगी है कतार भवानी,
तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी।।

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके माता के भजन | Mata ke Bhajan Lyrics in Hindi PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

माता के भजन हिन्दी में (Mata ke Bhajan Lyrics in Hindi) PDF Download