लोहड़ी पूजा विधि और सामग्री लिस्ट – Lohri Puja Vidhi and Samagri List - Summary
लोहड़ी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जो फसल की कटाई और बुआई का उत्सव है। इस दिन लोग आग जलाकर उसके चारों ओर नाचते-गाते हैं और खुशियां मनाते हैं। अग्नि में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक डालकर इन्हें एक-दूसरे में बांटने की परंपरा है। इस दिन पॉपकॉर्न और तिल के लड्डू भी बांटे जाते हैं। यह त्योहार खासकर पंजाब में फसल काटने के दौरान मनाया जाता है।
लोहड़ी के गीतों का महत्व बहुत होता है। ये गीत लोगों में नई ऊर्जा और खुशियों की लहर भर देते हैं। नृत्य के साथ इस पर्व को मनाने का एक अद्भुत आनंद होता है। इन सांस्कृतिक लोक गीतों में खुशहाल फसलों और पंजाबी योद्धा दुल्ला भाटी के बारे में बताया जाता है।
लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त
- 13 जनवरी को सायं 5 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा।
- लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त आरंभ: सायं 5:43 मिनट से।
- लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त समाप्त: सायं 7:25 मिनट तक।
लोहड़ी पूजा विधि | Lohri Puja Vidhi in Hindi
-
- लोहड़ी जलाने से पहले लोहड़ी के स्थान पर पश्चिम दिशा में आदिशक्ति की तस्वीर लगाएं। लोहड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण, आदिशक्ति और अग्निदेव की पूजा की जाती है।
- इसके बाद उनके समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- उन्हें सिंदूर और बेलपत्र अर्पित करें।
- भोग के समय श्रीकृष्ण और अग्निदेव का आह्वान करके उन्हें तिल के लड्डू चढ़ाएं।
- फिर सूखा नारियल लेकर उसमें कपूर डालें।
- अब लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित करें।
- इसके बाद उसमें तिल के लड्डू, मक्का और मूंगफली अर्पित करें।
- और अंत में लोहड़ी की परिक्रमा करें। परिक्रमा 7 या 11 बार करनी चाहिए।
लोहड़ी पूजा सामग्री लिस्ट
- सूखा नारियल
- मेवा
- मूंगफली
- गजक
- तिल
- रेवड़ी
- मक्का (लोहड़ी के दिन पूजा के लिए जरूरी सामग्री)
- दीप
- सिंदूर
- बेलपत्र
- कपूर
- रूई
- सरसों का तेल
Lohri Puja Vidhi and Samagri List
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Lohri Puja Vidhi and Samagri List PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। 📥