Jati Janganana Bihar 2023 Form PDF
Jati Janganana Bihar 2023 Form PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.
बिहार सरकार ने राज्य में जातीय जनगणना (Caste Census) की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार सरकार के तरफ से बिहार जनगणना के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस जातीय जनगणना दो भागों में बाटा गया है। पहले चरण की शुरुआत 7 जनवरी से हो रही है जों की 21 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस जनगणना से जुड़ी सारी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। दूसरे चरण में यानी मार्च से सभी जातियों, उप-जातियों और धर्मों के लोगों से संबंधित डेटा एकत्र किया जाएगा। यह पूरी कवायद May, 2023 तक पूरी हो जाएगी।
इस जातीय जनगणना में करीब 5.18 लाख से अधिक कर्मी दो करोड़ 58 लाख 90 हजार 497 परिवारों तक पहुंचेंगे। पहले चरण में सात से 21 जनवरी तक सभी आवासीय परिसर की गिनती होगी। वहां रहने वाले परिवार के मुखिया का नाम अंकित होगा और परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जायेगी।
Jati Janganana Bihar 2023 Form PDF – Highlights
Post name | Bihar Jati Janganana 2023 Form | बिहार जाति जनगणना 2023 |
Post date | 07/01/2023 |
Post type | Jati Janganana |
Start Date | 07/01/2023 |
Last Date | 21/01/2023 |
Janganana Mode | Offline |
Official website | https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html |
Jati Janganana Bihar 2023 Form PDF
नागरिकों को भरनी होगी ये सारी जानकारी
बिहार जाति आधारित गणना (भाग 1)
- पहचान संबंधित विवरण
- , जिला का नाम , कोड नंबर,
- प्रखंड, नगर निकाय का नाम, कोड नम्बर,
- पंचायत का नाम, कोड नंबर,
- वाट संख्या नंबर ,कोड नंबर
- गणना ब्लॉक नंबर , गणना ब्लॉक नंबर।
बिहार जाति आधारित गणना (भाग 2)
- भवन संख्या
- मकान संख्या
- जिंस उद्देश्य से मकान का उपयोग किया जा रहा है,
- परिवार की संख्या,
- परिवार के मुखिया का नाम,
- परिवार में कुल सदस्यों की संख्या,
- परिवार का क्रम संख्या,
- दौरे की तिथि,
- परिवार मुखिया का हस्ताक्षर।
बिहार जाति आधारित गणना (भाग 3)
- स्थान का विवरण,
- परिवार संख्या,
- परिवार का क्रम संख्या,
- परिवार में कुल सदस्यों की संख्या,
- बेघर परिवार के मुखिया का नाम,
- परिवार के मुखिया का हस्ताक्षर।