जर्मनी में नाजीवाद के उदय का कारण Hindi PDF

जर्मनी में नाजीवाद के उदय का कारण in Hindi PDF download free from the direct link below.

जर्मनी में नाजीवाद के उदय का कारण - Summary

नाजीवाद, जो जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की विचारधारा थी, जर्मनी में एक नई सरकार और आम जनता के बीच के रिश्ते का निर्माण करती है। नाजीवाद की विचारधारा में कट्टर जर्मन राष्ट्रवाद, देशप्रेम, विदेशी विरोध, आर्य और जर्मन हित शामिल हैं। इसका उद्देश्य बुनियादी रूप से राष्ट्रवाद को सर्वोच्चता देना है।

जर्मनी में नाजीवाद के उदय के कारण (Causes of Nazism Rise in Germany)

बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में, जर्मनी एक शक्तिशाली साम्राज्य था। जर्मनी ने ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के साथ मिलकर मित्र राष्ट्रों के खिलाफ पहला विश्वयुद्ध 1914-1918 लड़ा। विश्व के सभी देशों ने इस युद्ध में भाग लिया था, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह युद्ध सम्पूर्ण यूरोप को आर्थिक रूप से कमजोर कर देगा। प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद नाजी पार्टी की नींव रखी गई, जो मानती थी कि जर्मनी ने वर्साय की संधि पर दस्तखत करके एक बहुत बड़ा गलत कदम उठाया था।

  1. नाजी का उत्‍थान हिटलर के नेतृत्‍व में हुआ।
  2. हिटलर का जन्‍म 20 अप्रैल 1889 ई. को बॉन में हुआ था।
  3. हिटलर ने नेशनल सोशलिस्ट पार्टी या नाजी दल की स्‍थापना 1920 ई. में की।
  4. जर्मनी वर्क्‍स पार्टी का संस्‍थापक हिटलर था।
  5. हिटलर 1933 ई. में जर्मनी का प्रधानमंत्री बना।
  6. हिटलर जिस समय प्रधानमंत्री बना, तब जर्मनी के राष्ट्रपति हिंडेनवर्ग थे।
  7. एक राष्ट्र, एक नेता का नारा हिटलर ने दिया।
  8. हिटलर की आत्‍मकथा का नाम माई केम्‍फ (मेरा संघर्ष) है।
  9. हिटलर के समर्थक उसे फ्यूरर कहते थे।
  10. हिटलर के अनुयायी बांह पर स्‍वास्तिक का चिन्‍ह लगाते थे।
  11. नाजी दल के प्रचार का जिम्‍मा गोयबल्‍स संभालता था।
  12. हिटलर ने गेस्‍टापो नाम के गुप्‍तचर पुलिस विभाग का गठन किया।
  13. एडोल्‍फ हिटलर के लिए शामी विरोधी नीति का मतलब यहूदी विरोधी नीति था।
  14. हिटलर की विस्‍तारवादी नीति का पहला शिकार ऑस्ट्रिया हुआ।
  15. हिटलर की मृत्‍यू 30 अप्रैल 1945 ई. को हुई थी, उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी।
  16. जर्मनी सम्राट कैंसर विलियम द्वितीय ने 10 नवबंर 1918 ई. को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया।
  17. हिटलर ने 16 मार्च 1935 ई. में जर्मनी में पुन:शास्‍त्रीकरण की घोषणा की।
  18. हिटलर ने 1 सिंतबर 1939 ई. को पोलैंड पर आक्रमण किया।

जर्मनी में नाजीवाद के उदय का मुख्य कारण आर्थिक मंदी, वाइमर गणतंत्र की असफलता, साम्यवाद का डर, यहूदियों का विरोध, संविधान की कमियां और हिटलर का व्यक्तित्व आदि थे। वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर द्वारा जर्मनी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे यहाँ नाजीवाद का उदय हुआ।

वर्साय की संधि को कई इतिहासकारों द्वारा आरोपित संधि कहा गया है क्योंकि इसके प्रतिबंधों ने जर्मनी को कमजोर किया। इस संधि ने जर्मनी पर कई मुश्किल से मुश्किल नियम लागू किए और इसके परिणामस्वरूप नाजीवाद का उदय हुआ।

हिटलर के आकर्षक कार्यक्रमों ने जर्मनी में नाजीवाद के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने वर्साय की संधि के प्रतिबंधों को हटाने, जर्मनी को मजबूत करने और नागरिकों को उनके अधिकार वापस दिलाने का विश्वास दिलाया। इसके चलते जर्मन नागरिकों ने हिटलर का समर्थन किया और उसके नाजीवाद के कार्यक्रमों में शामिल हो गए।

और अधिक जानकारी के लिए जर्मनी में नाजीवाद के उदय के कारण PDF डाउनलोड करें नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके।

जर्मनी में नाजीवाद के उदय का कारण Hindi PDF Download