Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2026 - Summary
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना (Haryana Berojgari Bhatta Yojana) रोजगार विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मासिक वित्तीय सहायता देने के लिए संचालित योजना है। योजना के अंतर्गत न्यूनतम 12वीं पास युवा आधिकारिक पोर्टल hrex.gov.in पर आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के आवेदन 1 नवंबर से लेने जा रही है। पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इस योजना का लाभ उन युवाओं को मिलता है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भी रोजगार की तलाश कर रहे हैं। राज्य में सक्षम युवा योजना से जुड़े अभ्यर्थी Saksham attendance form और पूर्व में जारी Haryana unemployment allowance application form भी देख सकते हैं।
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना विवरण
रोजगार विभाग द्वारा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित मासिक भत्ते की दरें इस प्रकार हैं:
| शैक्षणिक योग्यता | मासिक भत्ता (Allowances) |
|---|---|
| 12वीं पास (10+2) या 2 वर्षीय मान्यता प्राप्त डिप्लोमा | ₹1,200 प्रति माह |
| स्नातक (Graduate) या 3 वर्षीय डिप्लोमा | ₹2,000 प्रति माह |
| स्नातकोत्तर (Post Graduate) | ₹2,000 प्रति माह |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम हरियाणा के किसी रोजगार कार्यालय में कम से कम 3 वर्ष से निरंतर पंजीकृत होना चाहिए।
- परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि या ₹10 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक किसी सरकारी या निजी नौकरी में न हो और न ही नियमित छात्र के रूप में अध्ययन कर रहा हो।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय इन दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां आवश्यक होती हैं:
- परिवार पहचान पत्र (Family ID) और आधार कार्ड
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण संख्या (Employment Card)
- हरियाणा मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- शैक्षणिक योग्यता अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक खाता)
- आय प्रमाण पत्र और संपत्ति स्व-घोषणा पत्र
आवेदन प्रक्रिया
STEP 1 – रोजगार विभाग हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल hrex.gov.in पर जाएं।
STEP 2 – अपने रोजगार पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
STEP 3 – Berojgari Bhatta / Unemployment Allowance लिंक का चयन करें।
STEP 4 – अपनी शैक्षणिक जानकारी, बैंक खाता और परिवार पहचान पत्र विवरण भरें।
STEP 5 – आय प्रमाण पत्र और आवश्यक घोषणा पत्र अपलोड कर आवेदन सबमिट करें।
STEP 6 – भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें और संबंधित जिला रोजगार कार्यालय में जमा कराएं।