Uttarakhand Govt Holidays List 2022 - Summary
उत्तराखंड सरकार ने 2022 के लिए सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया। इसमें कुल 26 अवकाश शामिल हैं। इसमें हरेला की छुट्टी तो शामिल है लेकिन इगास का अवकाश गायब है। जबकि इस साल राजनीतिक दलों की बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास का अवकाश घोषित किया था।
सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को वर्ष 2022 की सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया। इस सूची में हरेला का अवकाश तो शामिल है, लेकिन इगास का अवकाश शामिल नहीं है। जबकि चुनावी साल में इगास पर राज्य में अवकाश का आदेश जारी किया गया था। छुट्टियों के कलेंडर के हिसाब से छह सरकारी छुट्टियां रविवार और दो शनिवार को पड़ेंगी।
Uttrakhand Govt Holidays List 2022 – उत्तराखंड कैलंडर 2022
- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस,
- एक मार्च को महाशिवरात्रि,
- 17 मार्च को होलिका दहन,
- 18 मार्च को होली,
- 10 अप्रैल को रामनवमी,
- 14 अप्रैल को महावीर जयंती,
- 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे,
- 3 मई को ईद उल फितर,
- 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा,
- 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा,
- 16 जुलाई को हरेला,
- 9 अगस्त को मुहर्रम,
- 11 अगस्त को रक्षाबंधन,
- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस,
- 18 अगस्त को जन्माष्टमी,
- 2 अक्तूबर को गांधी जयंती,
- 5 अक्तूबर को दशहरा,
- 9 अक्तूबर को ईद-ए-मिलाद,
- 24 अक्तूबर को दीपावली,
- 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा,
- 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती,
- 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा।
Uttarakhand Govt Holidays List 2022
You can download the Uttarakhand Govt Holidays List 2022 PDF using the link given below.