Tatara Vamiro Katha Class 10 Question Answer PDF

Tatara Vamiro Katha Class 10 Question Answer in PDF download free from the direct link below.

Tatara Vamiro Katha Class 10 Question Answer - Summary

तताँरा-वामीरो कक्षा 10 प्रस्तुत पाठ अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एक छोटे से द्वीप पर केंद्रित है। उस द्वीप पर एक -दूसरे से शत्रुता का भाव अपनी अंतिम सीमा पर पहुँच चूका था। इस शत्रुता की भावना को जड़ से उखाड़ने के लिए एक जोड़े को आत्मबलिदान देना पड़ा था। उसी जोड़े के बलिदान का वर्णन लेखक ने प्रस्तुत पाठ में किया है।

प्यार सबको एक साथ लाता है और नफरत सब के बीच दूरियों को बढ़ाती है,इस बात से भला कौन इनकार कर सकता है। इसलिए जो कोई भी समाज के लिए अपने प्यार का ,अपने जीवन का बलिदान करता है ,समाज न केवल उसे याद रखता है बल्कि उसके द्वारा किये गए त्याग और बलिदान को बेकार नहीं जाने देता। यही वह कारण है जिसकी वजह से तत्कालीन समाज के सामने मिसाल कायम करने वाले इस जोड़े को आज भी इस द्वीप के निवासी गर्व और श्रद्धा से याद करते हैं।

Tatara Vamiro Katha Class 10 Question Answer

मौखिक

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए–

प्रश्न 1. तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?

उत्तर – तताँरा-वामीरो की कथा अंदमान द्वीप समूह के अंतिम दक्षिणी द्वीप की कथा है।

प्रश्न 2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?

उत्तर – वामीरो समुंद्र के किनारे पर डूबते सूर्य की आकर्षक रंगों को निहारते हुए एक गीत गा रही थी कि तभी एकाएक एक ऊॅंची लहर उठी और उसे भीगो गई। वह हड़बड़ा गई और उसी हड़बड़ाहट में वामीरो अपना गाना भूल गई।

प्रश्न 3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?

उत्तर – तताँरा ने वामीरो से उसका गाना पूरा गाने की याचना की।

प्रश्न 4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?

उत्तर – तताँरा और वामीरो के गाॅंव की यह रीति थी कि वहाॅं के निवासी केवल अपने गाॅंववालो से ही विवाह कर सकते हैं और बाहरी दूसरे गाॅंव के लड़कों या लड़कियों से विवाह करना अनुचित माना जाता था।

प्रश्न 5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया?

उत्तर – गाॅंव वासियों और वामीरो की माॅं के द्वारा अपमानित किए जाने के बाद तताँरा बहुत क्रोधित हो उठा और उसने अपनी अद्भुत तलवार निकाल धरती में पूरी शक्ति के साथ खोप दिया। जिससे धरती दो टुकड़े में बॅंट गई।

RELATED PDF FILES

Tatara Vamiro Katha Class 10 Question Answer PDF Download