सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम
शिक्षा विभाग ने बच्चाें को किताबी ज्ञान से अलग सुरक्षित शनिवार के नाम से वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। प्रत्येक 12 महीनों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी देना है। सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। प्रत्येक शनिवार को दूरदर्शन बिहार पर एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। अभी आंधी, तूफान, बारिश, ठनका का मौसम शुरू हो चुका है। इससे सतर्क और सावधान रहने के लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुरक्षित शनिवार के तहत आज नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में फोकल शिक्षक-सह-जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मो. फैयाज अहमद ने बच्चों को टिप्स दिया।
इसमे बच्चों को बताया कि आंधी तूफान के खतरों में घर का उड़ जाना, घर का गिर जाना, जानमाल का नुकसान होना, आग लग जाना, फसलों का नुकसान होना शामिल है। बचाव के लिए घर के निचले तल पर रहें, आंधी शांत होने पर ही बाहर निकलें, पेड़ एवं खंभे से दूरी बनाए रखें, चूल्हे को बुझा कर रखें, बिजली के सभी उपकरण बंद कर दें, मोबाइल स्विच ऑफ रखें, मोटर गाड़ी से बाहर नहीं निकलें एवं पेड़ के नीचे नहीं रहने आदि की सलाह बच्चों को दी गई। इसके साथ ही साथ वज्रपात (ठनका) से बचने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।
सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।