Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Form - Summary
झारखण्ड सरकार ने राज्ये के किसानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं खेती-किसानी के प्रति प्रेरित करने के लिए झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की शुरुवात की हैं। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान की फसल सूखा पड़ने के कारण नष्ट होती है तो सरकार उसे तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करती है। झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य वह सभी किसान भाई जिनकी फसल सूखाड के कारण खाराब हो गयी है. उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500/- रूपए की राशि दी जायेगी. राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में हैं, जिन्हें इनका लाभ मिल सकेगा।
Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Form – Overview
योजना का नाम | Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Form |
किसके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा |
किस योजना के अंतर्गत | मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना |
सम्बंधित विभाग | कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | msry.jharkhand.gov.in |
झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो सूखे की चपेट में आये हैं।
Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Form – Documents Required
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- खेत का खाता / खसरा नंबर
- जमीन से सम्बंधित अन्य कागज़ात
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पंजीकरण करें” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद मुख्यमंत्री सुखाड़ रहत योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब फॉर्म में पूछे गए सभी आवश्यक विवरणों को सही-सही दर्ज करें।
- उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना में आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
Mukhymantri Sukhad Yojana Helpline Number
झारखण्ड राज्य के किसान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान कॉल सेंटर नंबर 18001801551 पर संपर्क करें.