मानसिक चिकित्सा | Mansik Chikitsa Book Hindi PDF
हैलो दोस्तों, आज हम आपके लिए लेकर आये हैं मानसिक चिकित्सा | Mansik Chikitsa Book PDF हिन्दी भाषा में। अगर आप मानसिक चिकित्सा | Mansik Chikitsa Book हिन्दी पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस लेख में हम आपको देंगे मानसिक चिकित्सा | Mansik Chikitsa Book के बारे में सम्पूर्ण जानकारी और पीडीएफ़ का direct डाउनलोड लिंक।
मानसिक चिकित्सा पुस्तक का उद्देश्य मन के गुप्त स्तरों का परिचय पाठकों को कराना है। अपने मन के विषय में प्रशान रहने के कारण ही हम अनेक प्रकार के दुःखों को भोगते हैं। हमारे मानसिक दुःख भौतिक दुःखों से कई गुने अधिक होते हैं। जो मनुष्य अपने मन को वश में कर के रख सकता है वही संसार में सुखी रह सकता है।
पुरिस्थतिजन्य दुःख हमारी मानसिक दुःखी अवस्था के परिणाम मात्र होते हैं। बन्धन-मोक्ष का कारण मनदी माना गया है। योगवासिष्ठ के कथनानुसार मन सर्वशक्तिमान है; संसार की अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियाँ मन द्वारा निर्मित होती है। मन संसार का रचयिता है और यही सुख दुःख की सृष्टि करता है ।
मानसिक चिकित्सा | Mansik Chikitsa Book
हमारे अनेक रोग कल्पित माने जाते हैं। कल्पित रोगों से पीड़ित रहने वालों की संख्या वास्तविक रोगों से पीड़ित रहनेवालों की अपेक्षा अधिक होती है। बहुत से वास्तविक रोगों की भी जड़ मन में ही होती है। मन के शुद्ध हो जाने पर वे रोग अपने श्राप नष्ट हो जाते हैं। इस पुस्तक में मानसिक शुद्धि के कुछ वैज्ञानिक उपायों के ऊपर प्रकाश डाला गया है ।
रोग का आगमन रोकना उसका उपचार करने से सरल है। इस ग्रन्थ का मुख्य उद्देश्य प्रानेवाले रोग को रोकना है । यह जितना आत्म चिकित्सा के हेतु लिखा गया है उतना दूसरों की चिकित्सा के हेतु नहीं लिखा गया। पर अपने आपको समझने का सर्वोत्तम उपाय दूसरों को समझना और उनकी सहायता करना है।
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयग करके मानसिक चिकित्सा | Mansik Chikitsa Book PDF मे डाउनलोड कर सकते हैं।
