MP Govt Holiday List 2025 - Summary
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2025 के लिए छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने 2025 में कुल 22 सार्वजनिक छुट्टियां और 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, ज्यादातर छुट्टियां इस बार शुक्रवार और शनिवार को पड़ रहे हैं।
सरकार ने साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर में इस बार 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से उनकी इच्छानुसार तीन दिन की छुट्टियां दी जायेंगी, उससे अधिक नहीं दी जाएंगी।
MP Government Holiday List 2025
2025 में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से लेकर 30 मार्च को गुड़ी पड़वा, 6 अप्रैल को रामनवमी और 6 जुलाई को मोहर्रम ये सभी त्योहार रविवार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से इस साल 4 छुट्टियां कम हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने 2025 के लिए 22 सामान्य और 17 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। सार्वजनिक अवकाश में केंद्र-राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि सामान्य अवकाश केवल राज्य के कार्यालयों पर लागू होंगे। इसके अलावा, 68 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें से कर्मचारी अपनी पसंद से 3 अवकाश ले सकते हैं।