Hindi Moral Stories with Pictures Hindi PDF

Hindi Moral Stories with Pictures in Hindi PDF download free from the direct link below.

Hindi Moral Stories with Pictures - Summary

कहानियाँ जो छोटे बच्चों को बहुत पसंद आती हैं, वो अक्सर अपने दादा, दादी, नाना और नानी से सुनते हैं। इस कहानियों से बच्चों को सीख भी मिलती है और उन्हें सुनने में आनंद भी आता है। सच में, ये छोटे-बड़े **Hindi Moral Stories with Pictures PDF** बहुत प्रेरणादायक होते हैं सभी बच्चों के लिए। इनमें हमेशा कुछ सीख जरूर मिलती है अंत में। इसलिए हिंदी कहानियाँ सभी को हमेशा से पसंद आती हैं, फिर चाहे वो छोटे हों या बड़े।

कहानियाँ आपको बहुत कुछ सिखाएँगी और आपको एक शानदार अनुभव प्रदान करेंगी। आप इन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं। ये नैतिक कहानियाँ आपके बच्चों या छोटे भाई-बहनों के लिए बहुत उपयोगी होंगी। जब कभी भी कहानियों का जिक्र होता है, तब बच्चों का भी जिक्र ज़रूर आता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कहानियाँ मुख्य रूप से बच्चों को ही सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। ये कहानियाँ ही वो माध्यम हैं, जिससे यकीनन उन्हें नई प्रेरणा मिलती है और जीवन को सही तरीके से जीने की शिक्षा मिलती है।

Hindi Moral Stories with Pictures

सुनहरी चिड़िया

एक जंगल में एक सुनहरी चिड़िया रहती थी। वह मीठे गीत गाया करती थी। जब वह गाना गाती, तो उसकी चोंच से चमकदार मोती गिरते। एक दिन एक बहेलिए ने उसे पकड़ लिया।

उसने उसे अपने घर ले जाकर एक सोने के पिंजरे में रख दिया। वह उसे अच्छा खाना देता, लेकिन चिड़िया दुखी रहती। वह आजादी का आनंद लेना चाहती थी। अब वह पिंजरे में गाना भी नहीं गाती थी।

इस वजह से बहेलिए को एक भी मोती नहीं मिल पा रहा था। तंग आकर बहेलिए ने उस सुनहरी चिड़िया को राजा को उपहार स्वरूप भेंट कर दी। राजा ने वह चिड़िया राजकुमारी को दे दी।

राजकुमारी एक अच्छी लड़की थी। वह बहुत दयालु थी। उसने सुनहरी चिड़िया को आजाद कर दिया। चिड़िया अपनी आजादी से बहुत खुश थी, इसलिए वह पुनः गाने लगी।

फलस्वरूप उसकी चोंच से राजकुमारी के कमरे में मोती गिरने लगे। उस दिन से वह सुनहरी चिड़िया रोज राजकुमारी से मिलने आती और उसके लिए गाना गाती। जैसे ही वह गाना गाती, उसकी चोंच से मोती गिरते। यह उसकी तरफ से प्यारी राजकुमारी के लिए तोहफा था।

कुत्ता और खरगोश – Hindi Moral Story

एक कुत्ते और एक खरगोश के बीच बहुत पक्की दोस्ती थी। खरगोश का स्वभाव सीधा-सादा था, जबकि कुत्ता बहुत चालाक था।

एक दिन कुत्ते ने अचानक खरगोश को पकड़कर जोर से काट लिया। खरगोश दर्द के मारे मरा जा रहा था।

अब कुत्ता खरगोश के घाव को चाट-चाटकर उसे आराम पहुँचाने की कोशिश करने लगा। खरगोश कुत्ते के व्यवहार को देखकर दंग था और समझ नहीं पा रहा था कि वह क्या करे।

वह जानने की कोशिश कर रहा था कि कुत्ता क्या चाहता है। “पहले मुझे यह बताओ, तुम मेरे दोस्त हो या दुश्मन?

अगर तुम मेरे सच्चे दोस्त हो, तो तुमने मुझे इतने जोर से काटा क्यों? अगर तुम दुश्मन हो, तो अब मेरे घावों को चाट क्यों रहे हो?

या तो मुझे मार डालो या मुझे अपनी मर्जी से जीवन जीने दो।”

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके **Hindi Moral Stories with Pictures PDF** में डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED PDF FILES

Hindi Moral Stories with Pictures Hindi PDF Download