BJP Manifesto 2022 Uttarakhand Hindi PDF

BJP Manifesto 2022 Uttarakhand in Hindi PDF download free from the direct link below.

BJP Manifesto 2022 Uttarakhand - Summary

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसका नाम देवभूमि दृष्टि पत्र रखा गया है। BJP Manifesto 2022 Uttarakhand PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके सकते हैं। भाजपा सरकार मिशन मोड में राज्य के प्रत्क ज ये िले में भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण हो रहे भू एवं जनसांख्यिकीय परिवर्तन से संबंधित विषयों की जांच एवं समाधान के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन करेगी।

बीजेपी के अनुसार घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। और साथ विकास के मुद्दों को लेकर ये घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उत्तराखंड बीजेपी घोषणा पत्र में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ कल्याणकारी घोषणाएं की गयी हैं। यदि आप भी भाजपा द्वारा की गयी घोषणाओं को जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए पीडीएफ़ लिंक का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BJP Manifesto 2022 Uttarakhand – बीजेपी दृष्टि पत्र 2022 उत्तराखंड

  • भाजपा सरकार, “पीएम किसान सम्मान निधि” योजना की तर्ज पर, एक “सीएम किसान प्रोत्साहन निधि” की शुरुआत करेगी, जिसके अंतर्गत सभी लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि उपकरण खरीदने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 2,000 रुपये की राशि प्रति वर्षदी जाएगी, जो पीएम किसान सम्मान निधि से प्राप्त 6,000 रुपये के अतिरिक्त होगी।
  • उत्तराखण्ड के प्रत्येक गांव में एक संग्रह कें द्र के साथ प्रत्येक ब्लॉक में डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये की कोष निधि का गठन किया जाएगा।
  • राज्य भर में 500 करोड़ रुपये के कोष के साथ पर्याप्त संख्या में बागवानी सहकारी समितियों की स्थापना की जाएगी।
  • भाजपा सरकार देहरादन के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम और संग्रहालय का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।
  • महिलाएं प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत हैं उन्हें 10 नए महिला आवास प्रदान किये जायेंगे।
  • महिला एवं कानून व्यवस्था हेतु घोषणा
    • बजेपी ने घोषणा की है की राज्य में निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को 500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
    • और जो महिलाएं प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत हैं उन्हें 10 नए महिला आवास प्रदान किये जायेंगे।
    • इसके साथ ही राज्य के सभी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष प्रदान किया जायेगा।
    • और ही महिलाओं को अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए महिला थानों की संख्या को दोगुना किया जायेगा।
    • इसके अलावा राज्य में लव जिहाद के मामले खत्म करने के लिए लव जिहाद कानून को और कठोर बनाया जायेगा।
    • साथ ही उधम सिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई शस्त्र पुलिस बटालियन के साथ 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी जिससे की महिलाओं को पूर्णरूप से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • ग्रामीण विकास और ग्राम सेवा समिति घोषणा
    • सबसे पहले सभी ग्रामो में स्मार्ट विलेज कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत 2025 तक हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक एटीएम लगाया जायेगा।
    • गांव को स्वच्छ रखने व यंहा की संस्कृति को बचाने के लिए सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र खोले जायेंगे।
    • लोगो को इंटरनेट से जोड़ने के लिए पीएम-वाणी योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांव में वाई-फाई लगाए जायेंगे।
    • इसके साथ ही मजबूत वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का गठन किया जायेगा।
    • सभी ग्राम पंचायतो में पंचायत स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जायेगा
    • और मनरेगा श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की जाएगी
    • इसके अलावा सरकारी सेवाओं और योजनाओं के उचित क्रियान्वन की व्यवस्था व 50 घरों के लिए उचित मानदेय पर एक स्थानीय ग्राम प्रबंधक की नियुक्ति की जाएगी।

BJP Ghoshna Patra 2022 (Drishti Patra)

आर्टिकल घोषणा पत्र 2022
राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
राज्य उत्तराखंड
चुनाव विधानसभा चुनाव
मतदान 14 फरवरी 2022
घोषणा पत्र जारी किया गया 9 फरवरी 2022 दोपहर 12 बजे
जारी किया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा
मुख्य घोषणाएं रोजगार प्रदान करना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पेंशन, की सुविधा प्रदान आदि
घोषणा पत्र का नाम दृष्टि पत्र
BJP Manifesto 2022 Uttarakhand PDF Download PDF

BJP Manifesto 2022 Uttarakhand

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके BJP Manifesto 2022 Uttarakhand PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Check – BJP Manifesto Uttarakhand 2022 PDF in English

RELATED PDF FILES

BJP Manifesto 2022 Uttarakhand Hindi PDF Download