यूपी साइकिल सहायता योजना – UP Cycle Yojana Hindi PDF

यूपी साइकिल सहायता योजना – UP Cycle Yojana in Hindi PDF download free from the direct link below.

Last updated 1,755 views & downloads

यूपी साइकिल सहायता योजना – UP Cycle Yojana - Summary

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर श्रमिक मजदूरों के लिए UP Free Cycle Yojana का गठन किया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब मजदूरों की साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। जिन्हें अपने घर से कार्यस्थल तक जाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह अपने घर से कार्यस्थल तक पैदल ही अथवा किसी ऑटो से जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें धन और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सरकार ऐसे मजदूरों के लिए UP Free By-Cycle Scheme का निर्माण किया है। जिसके अंतर्गत मजदूरों को फ्री साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब श्रमिक मजदूरों को कार्य स्थल पर पहुंचने में होने वाली समस्याओं को दूर करना व साथ ही इंधन की बचत करना है।

उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए योगी सरकार ने एक नई UP Free Cycle Yojana  का संचालन किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश के गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर श्रमिकों और मजदूरों को फ्री साइकिल देने का निर्णय लिया है। यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्माण श्रमिक कामगारों को काम पर जाने के लिए निशुल्क साइकिल वितरित करेंगे। क्योंकि मजदूर अपने घर से अपने काम स्थल पर पैदल जाते हैं और उन्हें रोजाना कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे – कामगार मजदूरों को अपने कार्यस्थल पर लेट से पहुंचना, जिसके कारण कभी-कभी उनका काम भी छूट जाता है।

यूपी साइकिल योजना के लिए पात्रता/ योग्यता शर्ते

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब श्रमिक मजदूरों के लिए UP Free Cycle Yojana  का संचालन किया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता मापदंड भी निर्धारित किए हैं, जो निम्न प्रकार से हैं:

  • इस योजना का लाभ केवल प्रदेश के गरीब रेखा से नीचे के श्रमिक मजदूर व्यक्ति को ही प्रदान किया जाएगा।
  • निःशुल्क साइकिल योजना का लाभ कोई भी सरकारी कर्मचारी प्राप्त नहीं कर सकता है।
  • योजना का लाभ प्रदेश के बड़ी संख्या में मजदूरों को प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अभी तक 4 लाख से अधिक साइकिलों का वितरण भी किया जा चुका है।
  • आवेदनकर्ता श्रमिक मजदूरों को कम से कम 6 माह से योजना के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • केंद्र सरकार की किस अन्य योजना में साइकिल प्राप्त करने का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।

यूपी साइकिल योजना हेतु जरूरी दस्तावेजों की सूची

यूपी सरकार की मुफ्त साइकिल योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • BPL राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा जमा किए गए अंशदान की रसीद की छायाप्रति

यूपी साइकिल योजना – UP Cycle Yojana in Hindi

योजना का नाम मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना
सम्बंधित राज्य उत्तर प्रदेश
शुरू की गयी सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
उद्देश्य निर्माण कामगारों को मुफ्त साइकिल प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के श्रमिक/ मजदूर/ कामगार
लाभ साइकिल क्रय हेतु 3000 रुपये की धनराशि/ सब्सिडी
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट http://upbocw.in
UP Cycle Yojana PDF Download PDF

यूपी साइकिल सहायता योजना – UP Cycle Yojana Hindi PDF Download