लोहड़ी पूजा विधि और सामग्री लिस्ट – Lohri Puja Vidhi and Samagri List in Hindi
लोहड़ी का त्योहार बड़े धूमधाम से फसल की कटाई और बुआई के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर इसके इर्द-गिर्द नाचते-गाते और खुशियां मनाते हैं। आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक डालने और इसके बाद इसे एक-दूसरे में बांटने की परंपरा है। इस दिन पॉपकॉर्न और तिल के लड्डू भी बांटे जाते हैं। ये त्योहार पंजाब में फसल काटने के दौरान मनाया जाता है।
लोहड़ी में गीतों का बड़ा महत्व माना जाता है। इन गीतों से लोगों के ज़ेहन में एक नई ऊर्जा एवं ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है. गीत के साथ नृत्य करके इस पर्व को मनाया जाता है। इन सांस्कृतिक लोक गीतों में ख़ुशहाल फसलों आदि के बारे में वर्णन होता है. गीत के द्वारा पंजाबी योद्धा दुल्ला भाटी को भी याद किया जाता है।
लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त
- 13 जनवरी को सायं 5 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।
- लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त आरंभ: सायं 5:43 मिनट से आरंभ
- लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त समाप्त: सायं 7: 25 मिनट तक
लोहड़ी पूजा विधि | Lohri Puja Vidhi in Hindi
-
- लोहड़ी जलाने से पूर्व जहां लोहड़ी स्थापित कि है वहां पश्चिम दिशा में आदिशक्ति कि तस्वीर स्थापित करें। लोहड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण, आदिशक्ति और अग्निदेव की आराधना की जाती है।
- इसके उपरांत उनके समक्ष सरसों तेल का दीपक जलाएं।
- उन्हें सिंदूर और बेलपत्र अर्पित करें।
- भोग के दौरान श्रीकृष्ण और अग्निदेव का भी आह्वान कर उन्हें तिल के लड्डू चढ़ाएं।
- इसके बाद सूखा नारियल लेकर उसमें कपूर डालें।
- अप लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित करें।
- इसके उपरांत उसमें तिल का लड्डू, मक्का और मूंगफली अर्पित करें।
- और अंत में लोहड़ी की परिक्रमा करें। परिक्रमा 7 या 11 होनी चाहिए।
लोहड़ी पूजा सामग्री लिस्ट
- सूखा नारियल़
- मेवा
- मूंगफली
- गजक
- तिल
- रेवड़ी
- मक्का लोहड़ी के दिन पूजा के लिए जरूरी सामग्री
- दीप
- सिंदूर
- बेलपत्र
- कपूर
- रूई
- सरसों तेल
Lohri Puja Vidhi and Samagri List
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Lohri Puja Vidhi and Samagri List PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।