लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti) Hindi PDF

0 People Like This
❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp

लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti) in Hindi

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित है. शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा की जाती है, इस दिन मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज मां लक्ष्मी और संतोषी माता की आरती करने से विशेष लाभ मिलता है।

मां लक्ष्मी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi)

ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

PDF's Related to लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti)

लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti) PDF Download Free

SEE PDF PREVIEW ❏

REPORT THISIf the download link of लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti) PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT on the download page by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ji Ki Aarti) is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Exit mobile version