Karwa Chauth Aarti (करवा चौथ आरती) Hindi

0 People Like This
❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp

Karwa Chauth Aarti (करवा चौथ आरती) in Hindi

करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ माता का व्रत संपन्न करने के लिए पूजा के अंत में करवाचौथ माता की आरती करना अत्यधिक आवश्यक है। यह आरती करवा चौथ के दिन गायी जाती है। करवा चौथ का व्रत सुहागिनें अपने पति की लम्बी आयु के लिए करती हैं।

इस व्रत में सारे दिन कुछ भी खाया – पिया नहीं जाता तथा रात्रि में करवा चौथ मईया का पूजन करके चन्द्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात इस व्रत को संपन्न किया जाता है। जब भी करवाचौथ मईया का पूजन करें तो पूजनोपरांत इस आरती का गायन अवश्य करें। इससे आपका पूजन संपन्न माना जायेगा तथा आपको उसका पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। करवा चौथ माता का व्रत संपन्न करने के लिए पूजा के अंत में करवाचौथ माता की आरती करना अत्यधिक आवश्यक है। यह आरती करवा चौथ के दिन गायी जाती है।

करवा चौथ आरती इन हिन्दी- Karwa Mata Ki Aarti Lyrics

ऊँ जय करवा मइया, माता जय करवा मइया ।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।।
ऊँ जय करवा मइया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी ।।
ऊँ जय करवा मइया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती ।।
ऊँ जय करवा मइया।

होए सुहागिन नारी, सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ऊँ जय करवा मइया।

करवा मइया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ऊँ जय करवा मइया।

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Karwa Chauth Aarti PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Check –

Karwa Chauth Vrat Katha (Kahani) PDF
Karwa Chauth Calendar 2021 PDF
Karva Chauth Poojan Vidhi | करवा चौथ पूजन विधि PDF

PDF's Related to Karwa Chauth Aarti (करवा चौथ आरती)

Karwa Chauth Aarti (करवा चौथ आरती) PDF Download Free

SEE PDF PREVIEW ❏

REPORT THISIf the download link of Karwa Chauth Aarti (करवा चौथ आरती) PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT on the download page by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If Karwa Chauth Aarti (करवा चौथ आरती) is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Exit mobile version