Diwali Date 2023 in India Calendar - Summary
भारत देश में दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफेदी आदि का कार्य होने लगता है।
ये माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और असत्य का नाश होता है।
Diwali Date 2023 in India Calendar
10-November-2023 | धनतेरस | शुक्रवार |
11-November-2023 | छोटी दिवाली | शनिवार |
12-November-2023 | दिवाली | रविवार |
13-November-2023 | अमावस्या | सोमवार |
14-November-2023 | गोवर्धन पूजा | मंगलवार |
10-November-2023 | भाई दूज | बुधवार |
Year Wise Diwali Calendar Date List
Diwali 2023 | November 12, 2023 | Sunday |
Diwali 2024 | November 1, 2024 | Friday |
Diwali 2025 | October 21, 2025 | Tuesday |
Diwali 2026 | November 8, 2026 | Sunday |
Diwali 2027 | October 29, 2027 | Friday |
Diwali 2028 | October 17, 2028 | Tuesday |
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Diwali Date 2023 in India Calendar PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।