CGPSC Syllabus 2024

❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp
REPORT THIS PDF ⚐

CGPSC Syllabus 2024

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा की तैयारी के लिए आप CGPSC Syllabus 2024 को पूरे विस्तार से पढ़ना चाहिए। CGPSC राज्य सेवा परीक्षा में तीन चरण शामिल हैं। पहले चरण में Qualify करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए योग्य माना जाता है। दूसरे चरण के लिए Qualify करने वाले उम्मीदवारों को CGPSC 2024 के तीसरे चरण के लिए योग्य माना जाता है।

CGPSC प्री परीक्षा में दो पेपर होते हैं जबकि मुख्य परीक्षा में 7 पेपर। CGPSC 2023 की प्री परीक्षा में आपको दो प्रश्न पत्रों को हल करना होगा। पहला प्रश्न पत्र समान्य अध्ययन का होगा जिसमें 200 अंको के 100 प्रश्न होंगे जबकि दूसरा प्रश्न पत्र योग्यता परीक्षा का होगा जिसमें भी 200 अंको के 100 प्रश्न पूछे जायएंगे।

CGPSC Exam Pattern

क्रमांक विषय कुल प्रश्नों की संख्या कुल अंक समयावधि
1 सामान्य अध्ययन 100 200 2 (दो) घंटे
2 योग्यता परीक्षा 100 200 2 (दो) घंटे
कुल 200 400 4 (चार) घंटे

CGPSC Exam Syllabus 2024 Hindi

Part A: सामान्य अध्ययन

  1. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  2. भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
  3. भारत का संविधान और राजनीति
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था
  5. सामान्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  6. भारतीय दर्शन, कला, साहित्य और संस्कृति
  7. करेंट अफेयर्स और खेल
  8. वातावरण

Part B: छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान

  1. छत्तीसगढ़ का इतिहास, और स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान
  2. छत्तीसगढ़ के भूगोल, जलवायु, भौतिक स्थिति, जनगणना, पुरातत्व और पर्यटन केंद्र
  3. साहित्य, संगीत, नृत्य, कला और संस्कृति, मुहावरे और कहावतें, पहेली/पहेली, छत्तीसगढ़ का गायन
  4. छत्तीसगढ़ की जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज और त्यौहार
  5. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन और कृषि
  6. प्रशासनिक संरचना, स्थानीय सरकार और छत्तीसगढ़ के पंचायती राज
  7. छत्तीसगढ़ में उद्योग, छत्तीसगढ़ के ऊर्जा, जल और खनिज संसाधन
  8. छत्तीसगढ़ के करेंट अफेयर्स

CGPSC Aptitude Test Syllabus 2024

CGPSC Paper 1 Syllabus 2024

भाग-1: General Hindi (सामान्य हिन्दी)

  • भाषा-बोध,
  • संक्षिप्त लेखन,
  • पर्यायवाची एवं विलोम शब्‍द,
  • समोच्‍चरित शब्दों के अर्थ भेद,
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द,
  • संधि एवं संधि-विच्छेद,
  • सामासिक पदरचना एवं समास-विग्रह,
  • तत्सम एवं शब्द, शब्द शुद्धि, वाक्‍य शुद्धि,
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय,
  • मुहावरें एवं लोकोक्ति (अर्थ एवं प्रयोग)
  • पत्र लेखन।
  • हिन्दी साहित्य के इतिहास में काल विभाजन एवं नामकरण,
  • छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं।
  • अपठित गद्यांश,
  • शब्द युग्म,
  • प्रारूप लेखन,विज्ञापन,प्रपत्र,परिपत्र, पृष्ठांकन, अधिसूचना टिप्पणी लेखन,शासकीय अर्धशासकीय पत्र,प्रतिवेदन पत्रकारिता,
  • अनुवाद (हिन्दी से अंग्रेजी तथा अंग्रेजी से हिन्दी)

भाग-2: General English

  • Comprehension,
  • Precis Writing,
  • Re arrangement and correction of sentences,
  • Synonyms, Antonyms,
  • Filling the blanks,
  • Correction of spelling,
  • Vocabulary and usage,
  • Idioms and Phrases,
  • Tenses,
  • Prepositions,
  • Active Voice and Passive Voice,
  • Parts of Speech.

भाग-3: छत्तीसगढी़ भाषा (CGPSC Syllabus)

  • छत्तीसगढी़ भाषा का ज्ञान,
  • छत्तीसगढ़ी भाषा का विकास एवं इतिहास,
  • छत्तीसगढ़ी भाषा का साहित्य एवं प्रमुख साहित्यकार,
  • छत्तीसगढ़ी का व्याकरण, शब्द साधन-संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, वाच्य, अव्यय (क्रिया विशेषण, संबंध बोधक, विस्‍मयादि बोधक) कारक, काल, लिंग, वचन, शब्द रचना की विधियाँ, उपसर्ग, प्रत्यय
  • संधि (अ) हिन्दी में संधि, (ब) छत्तीसगढ़ी में संधि, समास,
  • छत्‍तीसगढ़ राजभाषा आयोग,
  • छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, आकाशवाणी व सिनेमा की भूमिका,
  • लोकव्यवहार में छत्तीसगढ़ी,
  • छत्तीसगढ़ी भाषा का सामान्य परिचय- नामकरण, छत्तीसगढ़ी भाषा का परिचय, छत्तीसगढ़ी में क्रियाओं में वर्तमान, भूत तथा पूर्ण+अपूर्ण वर्तमान भविष्य काल के रूप काल, लिखना-क्रिया के भूतकाल के रूप, पूर्ण+अपूर्ण भूतकाल, पढ़ना-क्रिया के भविष्यकाल के रूप, पूर्ण-अपूर्ण भविष्यकाल
  • पाद- टिप्पणी।

CGPSC Paper 2 Syllabus 2024

  • भाग-1: अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे –
    अभ्यर्थी को कुल दो मुद्दो पर निबंध (कारण, वर्तमान स्थिति आँकड़ों सहित एवं समाधान)लिखना होगा। इस भाग से चार मुद्दे दी जाएंगी जिनमे से दो मुद्दों पर लगभग 750-750 शब्दों मे निबंध लिखना होगा इस भाग के प्रत्येक मुद्दे हेतु अधिकतम 50 अंक होंगे।
  • भाग-2:छत्तीसगढ़ राज्य स्तर के मुद्दे –
    अभ्यर्थी को कुल दो मुद्दो पर निबंध (कारण, वर्तमान स्थिति आँकड़ों सहित एवं समाधान)लिखना होगा। इस भाग से चार मुद्दे दी जाएंगी जिनमे से दो मुद्दों पर लगभग 750-750 शब्दों मे निबंध लिखना होगा इस भाग के प्रत्येक मुद्दे हेतु अधिकतम 50 अंक होंगे।
2nd Page of CGPSC Syllabus 2024 PDF
CGPSC Syllabus 2024

CGPSC Syllabus 2024 PDF Free Download

REPORT THISIf the purchase / download link of CGPSC Syllabus 2024 PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If this is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.