Amritkaal Book
Amritkaal Book PDF read online or download for free from the link given at the bottom of this article.
मोदी सरकार के अबतक के कार्यकाल में देश में क्या बदला, कितना बदला, कैसे बदला और बदलावों का असर किन-किन रूपों में पड़ा, ऐसे सवालों की पड़ताल जरूरी है। इन्हीं सवालों को देश के वरिष्ठ पत्रकारों, चिंतकों, बुद्धिजीवियों तथा विशेषज्ञों की दृष्टि से समझने का प्रयास इस पुस्तक ‘अमृतकाल की ओर’ में किया गया है। इस पुस्तक में कुल 21 लेखकों ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं; अपनी दृष्टि से मोदी सरकार के कामकाज की पड़ताल की है; तथ्यों की कसौटी पर परखने का प्रयास किया है।
यह पुस्तक मोदी सरकार के अबतक के कार्यकाल में हुए कामकाज की अनेक तहों को खोलती है। मन में उठनेवाले अनेक सवालों पर भी यह पुस्तक प्रकाश डालती है। पुस्तक इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसके कथ्य पूरी तरह तथ्य-आधारित हैं। श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक कर्मशील, दूरदर्शी, देशभक्त तथा उपभोग-शून्य स्वामी जैसा गौरवशाली नेतृत्व है। मोदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। ऐसे नेतृत्व के होने का ही परिणाम है कि देशवासियों के मन में आत्मनिर्भरता का आत्मविश्वास है। विश्व में अग्रणी होने का भरोसा है। चुनौतियों को मात देकर आगे बढऩे का साहस है। दुनिया के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलने का हौसला है। वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना है। जीतने का जज्बा है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने की प्रेरणा है। अपने नेतृत्व के निर्णयों के साथ अडिग खड़े रहकर भारत के लोकतंत्र को और आगे लेकर जाने की जिजीविषा है।
Amritkaal Book
You can buy the Amritkaal Book no PDF file available to download