Ladli Behna Yojana List MP 2023 PDF

Ladli Behna Yojana List MP 2023 in PDF download free from the direct link below.

Ladli Behna Yojana List MP 2023 - Summary

मध्य प्रदेश में महिलाओं एवं बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी जिस से राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेगी। लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म आज से प्रारंभ हो गए हैं। इस योजना के लिए फॉर्म 25 मार्च से 20 अप्रैल तक फॉर्म भरे गए थे।

लाड़ली बहना योजना के लिए जिन उमीदवारों ने फॉर्म भरे थे वो आप अपना नाम ढेक सकते है Ladli Behna Yojana List MP 2023 PDF में जिसके आपको मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जा कर इस सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर सीधे नीचे दिए तरीके से भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। MP सरकार द्वारा राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Ladli Behna Yojana List MP 2023  – Overview

आर्टिकल का नाम Ladli Behna Yojana List MP
योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
हितग्राही मूलक है या नही हाँ
अधिकार क्षेत्र राज्य प्रवर्तित योजना
योजना कब से प्रारंभ की गयी 2023-03-15
योजना का उद्येश्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है।
लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रिया
  • योजना के अंतर्गत ऐसी श्रेणी की महिला पात्र होफी जो-
  • मध्यप्रदेश में स्थानीय निवासी हों।
  • विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
  • आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्तिथि में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
लाभार्थी वर्ग सामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,अल्पसंख्यक ,पीडित महिला
लाभार्थी का प्रकार महिला ,परित्यक्ता ,विधवा
लाभ की श्रेणी वित्तीय सहायता /भत्ता
योजना का क्षेत्र Urban and Rural
आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करें कैंप/ ग्राम/ पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से
आवेदन प्रक्रिया योजना अंतर्गत अपात्रता :-

  • जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग उपक्रम मंडल स्थानीय निकाय में नियमित स्थाई कर्मी संविदा कर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हूं परंतु महान सेवी कर्मी तथा आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी।
  • जो स्वयं भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह राशी रुपए 1000/- या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद विधायक हो • जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/मंडल/उपक्रम का अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/संचालक सदस्य हो।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि(पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो।
  • जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रुप से कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। (यहां पर परिवार का अर्थ पति-पत्नी एवं आश्रित बच्चों से)
  • जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) रहे हो।
आवेदन शुल्क निःशुल्क
Ladli Behna Yojana Form PDF Download PDF
अधिकारिक वेबसाइट www.cmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana List – अनलाइन कैसे देखे

चरण 1: एमपी लाड़ली योजना में अपना नाम चेक करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाईट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।

चरण 2: आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के बाद आपको इसके मुख्य पृष्ठ पर आपको “अंतिम सूची ” का लिंक नजर आएगा जैसे नीचे के चित्र में नजर या रहा है।

MP Ladli Behna Yojana List
MP Ladli Behna Yojana List

चरण 3: इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा जों फॉर्म में लिखा था। उसके बाद आपको कैप्चा दर्ज करने के बाद आपको एक “OTP” प्राप्त होगा । उस OTP को डालने के बाद में आपका नाम आया या नहीं ये लिखा या जाएगा। जैसे नीचे चित्र में नजर या रहा हैं।

Ladli Behna Yojana List PDF
Ladli Behna Yojana List PDF

MP ladli bahan Yojana list 2023 के लाभ

  • MP ladli Behna Yojana list 2023 में लाडली बहनों का नाम आने से वाला जीवन योजना के लिए पात्र हो जाएंगी।
  • लाडली बहनों को प्रत्येक महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए उनके बैंक खाते में आ जाएंगे।
  • ladli behna yojana list मे जिन लाडली बहनों का नाम आ जाएगा उन्हें प्रत्येक महीने 1000 रुपए यानी कि साल के 12000 रुपए प्राप्त होंगे।
  • मध्य प्रदेश की लाडली पहने समाज में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी।
  • ladli Behna Yojana list के बाद महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों की चीजों को पूरा कर सकेंगी।
  • लाडली बहनों के बैंक खाते में यह धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • ladli bahan Yojana के तहत सरकार का 5 साल में लगभग 60,000 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।
  • यदि लाडली बहना योजना की E-KYC के लिए कोई पैसा मांगता है तो आप सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत कर सकते हैं।
  • यदि आप लाडली बहना योजना e-KYC कॉमन सर्विस सेंटर पर करवाते हैं तो शासन द्वारा एक ईकेवाईसी के लिए 15 रुपए का भुगतान निर्धारित किया गया है।
  • ladli Behna Yojana list 2023, 31 मई 2023 को जारी की जाएगी।

Ladli Behna Yojana list में किन महिलाओं का नाम आएगा

  • Ladli bahna Yojana list में मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही शामिल किया जाएगा।
  • ladli behna Yojana list में नाम आने के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।
  • ladli behna Yojana list में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, महिलाओं को सम्मिलित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लिस्ट में उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनकी आयु 1 जनवरी तक 23 वर्ष पूरी हो चुकी है और 60 वर्ष की आयु से कम हो।
  • महिलाओं के बैंक खाते में DBT इनेबल होना चाहिए।
  • ladli Behna Yojana list में नाम आने के लिए समग्र आईडी को E-KYC के तहत आधार से लिंक होना चाहिए।
  • ladli behna Yojana list के तहत सामान्य, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पीड़ित महिला भाग ले सकती हैं।
  • लाडली बहना योजना के तहत मध्यप्रदेश की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब महिलाएं भाग सकती हैं।

RELATED PDF FILES

Ladli Behna Yojana List MP 2023 PDF Download