हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book Hindi

0 People Like This
❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp

हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book in Hindi

Hindi Varnamala Book

हिन्दी वर्णमाला – हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है। इसी ध्वनि को ही वर्ण कहा जाता है। वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी में उच्चारण के आधार पर 53 वर्ण होते हैं। इनमें 12 स्वर और 41 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर 57 वर्ण होते हैं इसमें 12 स्वर , 41 व्यंजन तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं। वर्णमाला के दो भाग होते हैं :- 1. स्वर 2. व्यंजन 1. स्वर क्या होता है :- जिन वर्णों को स्वतन्त्र रूप से बोला जा सके उसे स्वर कहते हैं।

हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन। पंचमाक्षर अर्थात वर्णमाला में किसी वर्ग का पाँचवाँ व्यंजन। जैसे- ‘ङ’, ‘ञ’, ‘ण’, ‘न’, ‘म’ आदि। आधुनिक हिन्दी में पंचमाक्षरों का प्रयोग बहुत कम हो गया है और इसके स्थान पर अब बिन्दी (ं) का प्रचलन बढ़ गया है। विशेष :- भाषा की सार्थक इकाई वाक्य हैं। वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य , उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध , पदबंध से छोटी इकाई पद , पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती है ध्वनि को वर्ण भी कहते हैं।

स्वर : जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है, उन्हें ‘स्वर’ कहा जाता है।

व्यंजन : जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस कण्ठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है, उन्हें ‘व्यंजन’ कहा जाता है। प्राय: व्यंजनों का उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है।

हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन।

वर्णमाला

स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, ऑ

अनुस्वार- अं, विसर्ग: अ:

व्यंजन क्या होता है :- जो वर्ण स्वरों की सहायता से बोले जाते हैं उन्हें व्यंजन कहते हैं। हर व्यंजन के उच्चारण में अ स्वर लगा होता है। अ के बिना व्यंजन का उच्चारण नहीं हो सकता। वर्णमाला में कुल 45 व्यंजन होते हैं।

क वर्ग : क , ख , ग , घ , ङ (क़, ख़, ग़)

च वर्ग : च , छ , ज , झ , ञ (ज़)

ट वर्ग : ट , ठ , ड , ढ , ण ( ड़,ढ़ )

त वर्ग : त , थ , द , ध , न

प वर्ग : प , फ , ब , भ , म (फ़)

अंतस्थ : य , र , ल , व

उष्म : श , श़, ष , स , ह

संयुक्त व्यंजन : क्ष , त्र , ज्ञ , श्र

अप नीचे दिए गए लिंक यक उपयोग करके हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। 

Also Check – Hindi Varnamala Chart

PDF's Related to हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book

हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book PDF Download Free

SEE PDF PREVIEW ❏

REPORT THISIf the download link of हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT on the download page by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If हिन्दी वर्णमाला पुस्तक – Hindi Varnmala (Swar & Vyanjan) Book is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Exit mobile version