गोपाल सहस्त्रनाम – Gopal Sahastranaam Stotram Hindi PDF

गोपाल सहस्त्रनाम – Gopal Sahastranaam Stotram in Hindi PDF download free from the direct link below.

गोपाल सहस्त्रनाम – Gopal Sahastranaam Stotram - Summary

गोपाल सहस्त्रनाम पाठ PDF करने से श्री कृष्ण भगवान आपके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। इसका पाठ आपको सुबह-सुबह नहाने के बाद श्री कृष्णा की मूर्ति के सामने करना चाहिए। धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए अनेक मंत्र, स्तुति और स्त्रोतों की रचना की गई है। इन्हीं में से एक है गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र।

गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का महत्व

भगवान श्री कृष्णा की साधना में श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्रम् को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्रम् का पाठ करने से मनुष्य की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान श्री कृष्ण को बहुत सारे नामों से जाना जाता है, जिनमें से उनका सबसे प्रसिद्ध नाम बिहारी, कान्हा, कन्हैया, गोपाल और मुरलीधर हैं।

श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कैसे करें

  • हिन्दू धरम शास्त्रों के अनुसार सुबह जल्दी स्नान करके भगवान श्री कृष्णा की तस्वीर या मूर्ति के सामने श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्रम् का पाठ करें।
  • सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण का आवाहन करें और उन्हें सर्व प्रथम आसन अर्पित करें।
  • तत्पश्चात पैर धोने के लिए जल समर्पित करें, आचमन करें, स्नान हेतु जल समर्पित करें, तिलक करें, धूप-दीप दिखाएं, प्रसाद अर्पित करें, आचमन हेतु जल अर्पित करें, और फिर नमस्कार करें। इसके बाद श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र हिंदी में अनुवाद सहित

।। अथ ध्यानम ।।

कस्तूरीतिलकं ललाटपटले वक्ष:स्थले कौस्तुभं
नासाग्रे वरमौत्तिकं करतले वेणुं करे कंकणम ।
सर्वाड़्गे हरिचन्दनं सुललितं कण्ठे च मुक्तावलि –
र्गोपस्रीपरिवेष्टितो विजयते गोपालचूडामणि: ।।1।।

फुल्लेन्दीवरकान्तिमिन्दुवदनं बर्हावतंसप्रियं
श्रीवत्साड़्कमुदारकौस्तुभधरं पीताम्बरं सुन्दरम ।
गोपीनां नयनोत्पलार्चिततनुं गोगोपसंघावृतं
गोविन्दं कलवेणुवादनपरं दिव्याड़्गभूषं भजे ।।2।।

इति ध्यानम
ऊँ क्लीं देव: कामदेव: कामबीजशिरोमणि: ।
श्रीगोपालको महीपाल: सर्वव्र्दान्तपरग: ।।1।।

धरणीपालको धन्य: पुण्डरीक: सनातन: ।
गोपतिर्भूपति: शास्ता प्रहर्ता विश्वतोमुख: ।।2।।

आदिकर्ता महाकर्ता महाकाल: प्रतापवान ।
जगज्जीवो जगद्धाता जगद्भर्ता जगद्वसु: ।।3।।

(आगे का पाठ…)

गोपाल सहस्त्रनाम स्त्रोत पाठ करने के फायदे

  1. संतान प्राप्ति के लिए प्रतिदिन गोपाल सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ विधि पूर्वक करना चाहिए। यदि स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी ये काम करवा सकते हैं।
  2. गोपाल सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करने से रोगों से छुटकारा मिलता है।
  3. अगर आप कर्ज में डूबे हैं तो रोज गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
  4. जीवन में कई बार एक के बाद एक समस्याएं आने लगती हैं। ऐसे समय में गोपाल सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
  5. मान्यता है कि गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करने से कारागार यानी जेल से जल्दी में मुक्ति मिल जाती है।
  6. पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी गोपाल सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
  7. अगर परिवार में कोई डिप्रेशन में है तो उसे भी गोपाल सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने की सलाह देनी चाहिए।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप गोपाल सहस्त्रनाम हिंदी PDF / Gopal Sahastranaam Hindi PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED PDF FILES

गोपाल सहस्त्रनाम – Gopal Sahastranaam Stotram Hindi PDF Download