UP BOCW Construction Worker Medical Benefits Scheme in Hindi
उत्तरप्रदेश श्रम विभाग ने चिकित्सा सुविधा योजना को पंजीकृत श्रमिकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य श्रम पोर्टल पर पंजीकृत महिला और पुरुष श्रमिकों को पात्र बनाया जाएगा। राज्य सरकार उनके इलाज के खर्च का भी बीड़ा उठाएगी। इस योजना का लाभ जिले के 55 हजार से अधिक महिला और पुरुष श्रमिकों को मिलेगा। ज्यादातर मजदूर धनाभाव के चलते छोटी मोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। निर्माण श्रमिक समाज के निर्धन व कमजोर वर्ग से आते हैं, उनके पास सामान्य बीमारियों या कार्य स्थल पर चोट लगने पर इलाज के लिए समय पर धन उपलब्ध नहीं रहता।
उत्तरप्रदेश चिकित्सा सुविधा योजना के लिए दस्तावेज
- आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदन करने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है |
- आवेदन करने के लिए बैंक का अकाउंट नंबर है|