UP Board Academic Calendar 2022-23 Hindi PDF

UP Board Academic Calendar 2022-23 in Hindi PDF download free from the direct link below.

UP Board Academic Calendar 2022-23 - Summary

UP Board  ने आगामी शैक्षणिक सत्र  (Academic Calendar) 2022-2023 PDF के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) ने मंगलवार, 10 मई को वार्षिक यूपी बोर्ड शैक्षणिक कैलेंडर करते हुए कहा कि आगामी सत्र की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होंगी। इसके अलावा, इस साल कक्षा 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए परीक्षा का पैटर्न बदलेगा। इसके तहत, इन दोनों कक्षाओं के लिए सत्र में 5 मासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नए पैर्टन के अनुसार, तीन परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगी।

यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 9वीं, 10वीं परीक्षा का बदला पैटर्न नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप किया गया है। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि एमसीक्यू पर आधारित पहले तीन मासिक टेस्ट जुलाई और नवंबर के अंतिम सप्ताह, फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे, जबकि वर्णनात्मक परीक्षण अगस्त और नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।

UP Board Academic Calendar 2022-23

अक्टूबर में होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं 

अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह में और अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बोर्ड द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार, आगामी सत्र में 10वीं, 12वीं  की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं मार्च, 2023 में आयोजित की जाएंगी।

20 जनवरी तक पूरा करना होगा कोर्स

यूपी बोर्ड ने कैलेंडर में निर्देश दिए गए हैं कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम 20 जनवरी, 2023 तक सभी कक्षाओं के लिए पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में होने वाली हैं, जबकि, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके UP Board Academic Calendar 2022-23 PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। 

RELATED PDF FILES

UP Board Academic Calendar 2022-23 Hindi PDF Download