PACS Voter List in Hindi
बिहार निर्वाचन आयोग ने पैक्स के चुनावों की घोषणा कर दी है जो 23 December 2021 को होने जा रहे हैं। बिहार में लगभग 1100 पैक्सों की कार्यकारिणी का चुनाव होना है। अगर आप अपना नाम पैक्स की वोटर लिस्ट मे देखना चाहते हो तो नीचे दि गए प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।
सीईओ (CEO) बिहार की आधिकारिक वेबसाइट से मतदाता सूची पीडीएफ में डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान है, आपको बस जिले का नाम और फिर विधानसभा क्षेत्र का चयन करना है और SEARCH बटन पर क्लिक करना है। पैक्स मतदाता सूची 2021 पीडीएफ डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
पैक्स वोटर लिस्ट – PACS Voter List – Download Procedure
चरण 1: सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं।
चरण 2: आधिकारिक वेबसाईट के मेनू में “Electoral Roll” पर क्लिक करें। या फिर सीधा लिंक – पैक्स वोटर सूची की पीडीएफ फाइल को सीधे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं – http://ele.bihar.gov.in/pdfsearch/
चरण 3: उम्मीदवार को इस लिंक पर क्लिक करने के बाद “जिले का नाम” और “विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र” का चयन करना होगा और कैप्चा text दर्ज करना होगा। जैसे नीचे के चित्र मे नजर आ रहा है।
चरण 4: अंत में, उम्मीदवार पूरी सूची में नाम खोजने के लिए डाउनलोड की गई फ़ाइल में मैन्युअल खोज कर सकते हैं।
इस प्रकार ऊपर दिए गए चरणों का पालन करके आप किसी भी जिले के किसी भी विधान सभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट अथवा मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
और अधिक जानकारी के लिए उमीदवार बिहार सीईओ की आधिकारिक वेबसाईट bsea.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप पैक्स की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
PACS (प्राथमिक कृषि साख समतियाँ) Election Schedule 2021
Also Check
प्राथमिक कृषि साख समतियाँ (पैक्स)