हरियाणा बजट 2022 – Haryana Budget 2022-2023 Hindi PDF

हरियाणा बजट 2022 – Haryana Budget 2022-2023 in Hindi PDF download free from the direct link below.

हरियाणा बजट 2022 – Haryana Budget 2022-2023 - Summary

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपना तीसरों बजट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पेश किया हैं। इस बजट में कृषि और सम्बंधित क्षेत्र के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 5988.76 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इस बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया है।

हरियाणा के इस बजट में सुषमा स्वराज पुरस्कार (Sushma Swaraj Award) का ऐलान किया। यह अवार्ड हरियाणा की महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाएगा। वहीं महिला उद्दमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना का ऐलान किया गया। इस योजना के तहत 5 लाख से कम सालाना आय वाली महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण दिया जाएगा।

हरियाणा बजट 2022-2023 –  Haryana Budget 2022-2023 Highlights

  • कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में नए आवास बनाए जाएंगे।
  • जिला भिवानी के कुडल व छापर और जिला सोनीपत के गन्नौर में 3 नए सरकारी महिला कॉलेज बनाए जाएंगे।
  • सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी। छह माह में योजना लागू हो जाएगी। प्रदेश के सभी बोर्ड निगमों व अन्य संवैधानिक अधिकारों की नियमित कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • कुरुक्षेत्र में महाभारत कालीन थीम पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कृष्णा सर्किट योजना के तहत भारत सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर अग्रभाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
  • अग्निशमन केंद्रों व अग्नि सुरक्षा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए धनराशि को पांच गुणा किया गया।
  • हरियाणा में 381 पुलिस स्टेशन व 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 21 साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 2022-23 में 1000 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी। पुलिस कर्मियों के लिए 2000 नई आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।
  • शहरों के सामाजिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय विकास के लिए दिव्य नगर योजना शुरू होगी। इसके तहत बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए परियोजना लागत का 60 फीसदी राज्य सरकार व 40 फीसदी शहरी निकाय वहन करेंगे।
  • राज्य में हर साल 200 पायलट लाइसेंस जारी करने के लिए ट्रेनर एयरक्राफ्ट के रूप में 10 सिंगल इंजन व एक डबल इंजन एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।

और अधिक जानकारी के लिए Haryana Budget 2022-2023 PDF में डाउनलोड करे नीचे दिए लिंक का उपयोग करके। 

RELATED PDF FILES

हरियाणा बजट 2022 – Haryana Budget 2022-2023 Hindi PDF Download