Ganesh Puran (गणेश पुराण) Hindi PDF

0 People Like This
❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp

Ganesh Puran (गणेश पुराण) in Hindi

गणेश जी की कीर्तियों का बखान गणेश पुराण में मिलता है। हिन्दु धर्म की मान्यताओं में जो आख्यान शुमार किए जाते हैं, उनमें पुराण एक बहुत बड़ा स्त्रोत हैं। कुल 18 पुराण हैं। महर्षि वेद व्यास को इन पुराणों का रचियता माना गया है। 18 पुराणों में देवी देवताओं को आदर्श बताया गया है। पुराणों में देवी देवताओं की कहानी के साथ पुण्य और पाप का प्रतिफल बताया गया है ताकि सुनने वाले पाप—पुण्य का फेर समझ सकें। वेद व्यास लिखित 18 पुराणों में से एक है, गणेश पुराण। गणेश पुराण में पांच खंड हैं। पहला खंड आरंभ खंड है। दूसरा खंड परिचय है। सभी खंडों में किस्से हैं, कथाएं हैं, कीर्ति वर्णन है। गणेश पुराण में गणेश जी की लीलाओं का बखान है। गणेश पुराण में तीसरा खंड मां पार्वती पर आधारित खंड है। इसमें पार्वती जी के जन्म, शिव विवाह की कहानी है। सबसे रोचक है, चौथा खंड है। चौथा खंड, युद्ध खंड है। मत्सर असुर की कहानी इसी खंड में आती है। पांचवा खंड महादेव पुण्य कथा पर है। इस खंड में सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग के बारे में बताया गया है।

गणेश जी की ढेरों कहानियां पढ़ना और सुनना चाहते हैं तो गणेश पुराण बेहतर पाठ्य ग्रंथ है। गणेश प्रथम पूज्य क्यों हैं? ये कहानी तो सब जानते हैं लेकिन उनसे जुड़ी और कहानियों के लिए गणेश पुराण सर्वश्रेष्ठ संदर्भ है। गणेश जी की अपरम्पार लीलाओं का सार गणेश पुराण में समाहित किया गया है। उनके विभिन्न नामों के पीछे की कहानी भी आपको इस पुराण में मिलेंगी।

गणेश पुराण (Ganesh Puran)

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके Ganesh Puran (गणेश पुराण) PDF में प्राप्त कर सकते हैं। 

2nd Page of Ganesh Puran (गणेश पुराण) PDF
Ganesh Puran (गणेश पुराण)

Ganesh Puran (गणेश पुराण) PDF Download Free

SEE PDF PREVIEW ❏

REPORT THISIf the download link of Ganesh Puran (गणेश पुराण) PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT on the download page by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If Ganesh Puran (गणेश पुराण) is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Exit mobile version