एकादशी व्रत सूची 2022 | Ekadashi Vrat List 2022 Hindi PDF
हैलो दोस्तों, आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एकादशी व्रत सूची 2022 | Ekadashi Vrat List 2022 PDF हिन्दी भाषा में। अगर आप एकादशी व्रत सूची 2022 | Ekadashi Vrat List 2022 हिन्दी पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस लेख में हम आपको देंगे एकादशी व्रत सूची 2022 | Ekadashi Vrat List 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी और पीडीएफ़ का direct डाउनलोड लिंक।
हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat 2022 List PDF) का बहुत माना गया है। इस दिन नारायण श्री विष्णु (Shri Vishnu) का पूजन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिमाह की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी या ग्यारस कहते हैं। एकादशी साल में 24 बार आती हैं एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष में पड़ती हैं।
अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी तथा पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी कहते हैं। सभी एकादशी व्रत का अलग-अलग महत्व माना गया है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष। शुक्ल पक्ष की एकादशी, जो अमावस्या तिथि के बाद आती है तथा दूसरी कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, जो पूर्णिमा तिथि (साल 2022 के किस महीने में कौन सी पूर्णिमा तिथि है पूरी लिस्ट देखें) के बाद आती है। कुल मिलकर सालभर में 24 एकादशी तिथियां होती है। किन्तु पुरुषोत्तम मास (मलमास/अधिकमास) वाला वर्ष आने पर इनकी संख्या बढ़कर 24 से 26 हो जाती हैं।
एकादशी व्रत लिस्ट 2022 पीडीएफ़ | Ekadashi Vrat List 2022 in Hindi
Ekadashi Date & Day (एकादशी की तारीख) | Ekadashi Fast Name (एकादशी व्रत का नाम) | Timings (एकादशी तिथि का समय) |
---|---|---|
13-जनवरी, 2022 (बृहस्पतिवार) | पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष – पौष मास) | प्रारम्भ – 04:49 PM, Jan 12 समाप्त – 07:32 PM, Jan 13 |
28-जनवरी, 2022 (शुक्रवार) | षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष – माघ मास) | प्रारम्भ – 02:16 AM, Jan 28 समाप्त – 11:35 PM, Jan 28 |
12-फरवरी, 2022 (शनिवार) | जया एकादशी (शुक्ल पक्ष – माघ मास) | प्रारम्भ – 01:52 PM, Feb 11 समाप्त – 04:27 PM, Feb 12 |
26-फरवरी, 2022 (शनिवार) | विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष – फाल्गुन मास) | प्रारम्भ – 10:39 AM, Feb 26 समाप्त – 08:12 AM, Feb 27 |
13-मार्च, 2022 (सोमवार) | आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष – फाल्गुन मास) | प्रारम्भ – 10:21 AM, Mar 13 समाप्त – 12:05 PM, Mar 14 |
28-मार्च, 2022 (सोमवार) | पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष – चैत्र मास) | प्रारम्भ – 06:04 PM, Mar 27 समाप्त – 04:15 PM, Mar 28 |
12-अप्रैल, 2022 (मंगलवार) | कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष – चैत्र मास) | प्रारम्भ – 04:30 AM, Apr 12 समाप्त – 05:02 AM, Apr 13 |
26-अप्रैल, 2022 (मंगलवार) | वरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष – वैशाख मास) | प्रारम्भ – 01:37 AM, Apr 26 समाप्त – 12:47 AM, Apr 27 |
12-मई, 2022 (बृहस्पतिवार) | मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष – वैशाख मास) | प्रारम्भ – 07:31 PM, May 11 समाप्त – 06:51 PM, May 12 |
26-मई, 2022 (बृहस्पतिवार) | अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष – ज्येष्ठ मास) | प्रारम्भ – 10:32 AM, May 25 समाप्त – 10:54 AM, May 26 |
10-जून, 2022 (शुक्रवार) | निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष – ज्येष्ठ मास) | प्रारम्भ – 07:25 AM, Jun 10 समाप्त – 05:45 AM, Jun 11 |
24-जून, 2022 (शुक्रवार) | योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष – आषाढ़ मास) | प्रारम्भ – 09:41 PM, Jun 23 समाप्त – 11:12 PM, Jun 24 |
10-जुलाई, 2022 (रविवार) | देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष – आषाढ़ मास) | प्रारम्भ – 04:39 PM, July 09 समाप्त – 02:13 PM, July 10 |
24-जुलाई, 2022 (रविवार) | कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष – श्रावण मास) | प्रारम्भ – 11:27 AM, July 23 समाप्त – 01:45 PM, July 24 |
08-अगस्त, 2022 (सोमवार) | श्रावण पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष – श्रावण मास) | प्रारम्भ – 11:50 PM, Aug 07 समाप्त – 09:00 PM, Aug 08 |
23-अगस्त, 2022 (मंगलवार) | अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष – भाद्रपद मास) | प्रारम्भ – 03:35 AM, Aug 22 समाप्त – 06:06 AM, Aug 23 |
06-सितम्बर, 2022 (मंगलवार) | पद्मा (परिवर्तिनी) एकादशी (शुक्ल पक्ष – भाद्रपद मास) | प्रारम्भ – 05:54 AM, Sep 06 समाप्त – 03:04 AM, Sep 07 |
21-सितम्बर, 2022 (बुधवार) | इन्दिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष – आश्विन मास) | प्रारम्भ – 09:26 PM, Sep 20 समाप्त – 11:34 PM, Sep 21 |
06-अक्टूबर, 2022 (बृहस्पतिवार) | पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष – आश्विन मास) | प्रारम्भ – 12:00 PM, Oct 05 समाप्त – 09:40 AM, Oct 06 |
21-अक्टूबर, 2022 (शुक्रवार) | रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष – कार्तिक मास) | प्रारम्भ – 04:04 PM, Oct 20 समाप्त – 05:22 PM, Oct 21 |
04-नवम्बर, 2022 (शुक्रवार) | देवुत्थान/देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष – कार्तिक मास) | प्रारम्भ – 07:30 PM, Nov 03 समाप्त – 06:08 PM, Nov 04 |
20-नवम्बर, 2022 (रविवार) | उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष – मार्गशीर्ष मास) | प्रारम्भ – 10:29 AM, Nov 19 समाप्त – 10:41 AM, Nov 20 |
03-दिसम्बर, 2022 (शनिवार) | मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष – मार्गशीर्ष मास) | प्रारम्भ – 05:39 AM, Dec 03 समाप्त – 05:34 AM, Dec 04 |
19-दिसम्बर, 2022 (सोमवार) | सफला एकादशी (कृष्ण पक्ष – पौष मास) | प्रारम्भ – 03:32 AM, Dec 19 समाप्त – 02:32 AM, Dec 20 |
एकादशीव्रत के फायदे
- इस एकादशी व्रत के करने के 26 फायदे हैं- व्यक्ति निरोगी रहता है, राक्षस, भूत-पिशाच आदि योनि से छुटकारा मिलता हैं।
- पापों का नाश होता है, संकटों से मुक्ति मिलती है, सर्वकार्य सिद्ध होते हैं, सौभाग्य प्राप्त होता है, मोक्ष मिलता है, विवाह बाधा समाप्त होती है, धन और समृद्धि आती है, शांति मिलती है, मोह-माया और बंधनों से मुक्ति मिलती है, हर प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं,
- खुशियां मिलती हैं, सिद्धि प्राप्त होती है, उपद्रव शांत होते हैं, दरिद्रता दूर होती है, खोया हुआ सबकुछ फिर से प्राप्त हो जाता है, पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलती है, भाग्य जाग्रत होता है, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, पुत्र प्राप्ति होती है, शत्रुओं का नाश होता है, सभी रोगों का नाश होता है, कीर्ति और प्रसिद्धि प्राप्त होती है, वाजपेय और अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।
एकादशी व्रत लिस्ट 2022 PDF
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके एकादशी व्रत लिस्ट 2022 PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
