आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति Sanskrit PDF

0 People Like This
❴SHARE THIS PDF❵ FacebookX (Twitter)Whatsapp

आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति in Sanskrit

आशुतोष शशांक शेखर भगवान शिव की स्तुति है, जिसे करने न आपसे प्रसन्न होते है और इक्छित फल प्रदान करते हैं। आशुतोष शशाँक शेखर स्तुति को सुबह के समय भगवान शिव के सामने करने से मन को शांति मिलती है। आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति PDF में प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

अनेक ही भक्तों ने उनकी अनन्य कृपा का अनुभव अपने जीवन में किया है। शिव जी को शीघ्रता से प्रसन्न करने हेतु आपको प्रतिदिन आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति का श्रद्धापूर्वक पाठ करना चाहिए किन्तु यदि आप प्रतिदिन इस दिव्य स्तुति का पाठ करने में असमर्थ हैं तो सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को इस स्तुति का पाठ अवश्य करें।

आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति

आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥

निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा ॥

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा ॥

शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा ॥

नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा ॥

जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा ॥

जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥

आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..

आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।  

आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति PDF Download Free

REPORT THISIf the download link of आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति PDF is not working or you feel any other problem with it, please REPORT IT on the download page by selecting the appropriate action such as copyright material / promotion content / link is broken etc. If आशुतोष शशांक शेखर शिव स्तुति is a copyright material we will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Exit mobile version